बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खेलेंगे : टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया A का मैच खेल सकते हैं, टीम मैनेजमेंट वर्कलोड मैनेज करेगा
Published: Updated:
2 min read

बुमराह ने पिछले साल घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था। इस साल घुटने की चोट के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट नहीं खेल पाए थे।
स्पोर्ट्स डेस्क. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की ODI सीरीज से बाहर रह सकते हैं। टीम मैनेजमेंट उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए तैयार करना चाहता है। बुमराह पूरी तरह फिट हैं। लेकिन मैनेजमेंट उनका वर्कलोड धीरे-धीरे बढ़ाना चाहता है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया A का एक मैच खेल सकते हैं। यह मुकाबला 6 नवंबर से शुरू होगा। इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन में खेला जाएगा।
टेस्ट सीरीज के लिए स्पेशल प्लान
बुमराह ने अहमदाबाद में रेड बॉल क्रिकेट की तैयारी शुरू कर दी है। वह इस महीने के आखिर में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) भी पहुंच सकते हैं। इसके बाद वह न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे।
टीम मैनेजमेंट का मानना है कि लंबे दौरे पर बुमराह को सही तरीके से तैयार करना जरूरी है। वह टेस्ट टीम के मुख्य बॉलर हैं। इसलिए मैनेजमेंट उन्हें ODI सीरीज में खिलाकर थकाना नहीं चाहता।
ये भी पढे : फुल टॉस डालकर पिच को दोष मत दो: गावस्कर ने बॉलर्स को सुनाया, बोले- अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लें

ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर भी नजर
भारतीय टीम को अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेलने हैं। ऐसे में बुमराह की फिटनेस और वर्कलोड पर स्पेशल ध्यान दिया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट की चर्चा सिर्फ न्यूजीलैंड दौरे तक सीमित नहीं है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) को ध्यान में रखकर भी प्लान बनाया जा रहा है।
बुमराह ने पिछले साल घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मल्टी-डे मैच खेला था। इस साल घुटने की चोट के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट नहीं खेल पाए थे।
ODI और टेस्ट स्क्वॉड का इंतजार
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की ODI और टेस्ट टीम का ऐलान अगले कुछ दिनों में हो सकता है। सिलेक्टर्स प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और ऋषभ पंत की फिटनेस अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

