WORLD’s बेस्ट बॉलर ही टेस्ट का टॉप बैटर : ये रिकॉर्ड एक भारतीय के नाम; लिस्ट में बाकी चार नाम कौन- इंटरस्टिंग स्टोरी
Published: Updated:
2 min read

2022 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बना दिए थे।
स्पोर्ट्स डेस्क. आप शायद आसानी से यकीन नहीं करेंगे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट की हिस्ट्री में बैटिंग का एक टॉप रिकॉर्ड एक बॉलर के नाम दर्ज है। अगर इसमें और कुछ खास है तो वो ये कि ये बैटर भी एक मौजूदा भारतीय प्लेयर है। और सुनिए…सामने जो बॉलर था वो दुनिया के बेहतरीन पेसर्स में शुमार किया जाता था।
हालांकि, इस बॉलर को आप एक मामले में थोड़ा बदकिस्मत कह सकते हैं कि उसके खिलाफ दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बने और दोनों ही बार बैटर हिंदुस्तानी ही थे।
….चलिए सस्पेंस खत्म करते हैं….। हम बात कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह, स्टुअर्ट ब्रॉड और कुछ हद तक युवराज सिंह की।
अब असली कहानी…
दरअसल, 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में बुमराह ने ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बना दिए थे। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी एक ओवर में बने सबसे ज्यादा रन हैं। बुमराह उस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे। जस्सी को दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिना जाता है, लेकिन उस पारी में उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला। दिलचस्प बात यह है कि ब्रॉड का नाम सिर्फ इस रिकॉर्ड के साथ नहीं जुड़ा है। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने उनके एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए थे।
15 साल बाद बुमराह ने भी ब्रॉड के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया। यानी क्रिकेट के इतिहास में ब्रॉड के दो ऐसे ओवर दर्ज हैं, जिन्हें शायद वह खुद कभी याद नहीं करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी 2026 में ईशान के सबसे ज्यादा 409 रन: वैभव के 5 पारी में 192 रन, विकेट के मामले में मुकेश-मुश्ताक सबसे आगे


ये भी पढ़ें: हमारे क्रिकेटर्स मशीन या गन्ना नहीं: टीम इंडिया के बिजी शेड्यूल पर गावस्कर ने कहा- प्लेयर्स को निचोड़ा जा रहा है



