IND vs ENG ओवल टेस्ट: बुमराह आखिरी मैच से बाहर; आकाशदीप की वापसी, अर्शदीप का डेब्यू मुमकिन
Published:
3 min read

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट 31 जुलाई से ओवल में होगा। पीठ दर्द के चलते जसप्रीत बुमराह मैच में नहीं खेलेंगे। (BCCI)
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच ओवल में खेला जाएगा। भारत के पास सीरीज 2-2 से बराबर करने का मौका है। हालांकि, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे। आकाशदीप की वापसी हो सकती है, जबकि लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह का टेस्ट डेब्यू हो सकता है।
बुमराह को रेस्ट कराने का फैसला
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI की मेडिकल टीम ने बुमराह को पीठ दर्द की के चलते आराम देने का फैसला किया है। उनकी जगह आकाशदीप को टीम में शामिल किया गया है।बुमराह इस समय दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज हैं।
इस सीरीज में अब तक भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज भी साबित हुए हैं। उन्होंने मैनचेस्टर टेस्ट में 33 ओवर किए, जो उनके कॅरियर में किसी एक पारी में सबसे ज्यादा हैं। माना जा रहा है कि तीन दिन के छोटे ब्रेक में जस्सी पूरी तरह से रिकवर नहीं कर पाएंगे। लिहाजा, उन्हें आराम देने का फैसला किया गया है।
तय था कि सभी टेस्ट नहीं खेलेंगे बुमराह
रिपोर्ट के मुताबिक, सीरीज की शुरुआत से पहले ही हेड कोच गौतम गंभीर और बुमराह ने फैसला कर लिया था कि वो पूरी सीरीज नहीं खेलेंगे। उनकी बॉडी लगातार पांच टेस्ट का वर्कलोड नहीं उठा सकती। इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ज्यादा बॉलिंग के चलते उनकी पीठ की चोट और बिगड़ गई थी।
गंभीर और गिल करेंगे फैसला
हाल ही में बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि बुमराह अभी फिट हैं। अब हेड कोच, फिजियो और कप्तान उनको खिलाने पर आखिरी फैसला लेंगे। इसके कुछ ही घंटों बाद रिपोर्ट में साफ किया गया कि बुमराह को पांचवें टेस्ट से आराम दिया जा रहा है।
बुमराह की स्पीड में कमी दिखी
बुमराह ने इस सीरीज में अब तक 14 विकेट लिए हैं। इसमें दो फाइव विकेट हॉल शामिल हैं। उनका औसत 26.00 और इकॉनमी रेट 3.04 रहा। लॉर्ड्स और हेडिंग्ले में बुमराह ने ज्यादातर 140 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार से बॉलिंग की थी। हालांकि, मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट में वो कुछ स्लो नजर आए। उन्होंने 28 ओवर में सिर्फ एक विकेट लिया।
आकाशदीप की वापसी
बुमराह की जगह टीम में आकाशदीप को शामिल किया गया है। आकाश ने पहले टेस्ट (एजबेस्टन) में 10 विकेट लिए थे। हालांकि वह चौथा टेस्ट में इंजरी के चलते नहीं खेल पाए थे। अर्शदीप सिंह ओवल में खेले जाने वाले पांचवे और सीरीज के आखिरी टेस्ट में डेब्यू कर सकते है। माना जा रहा है कि अंशुल कम्बोज की जगह उन्हें मौका दिया जाएगा मोहम्मद सिराज ने इस सीरीज में 14 विकेट लिए है। वो इस टेस्ट में टीम इंडिया के पेस अटैक को लीड करेंगे।

