बुमराह तो हमारा कोहिनूर हीरा : आकाश चोपड़ा बोले- उनकी कद्र कीजिए, जब वो नहीं खेलेंगे तो आपको बहुत याद आएंगे
Published:
3 min read

आकाश चोपड़ा ने भारत के लिए 10 इंटरनेशनल मैच खेले है। (फोटो क्रेडिट;सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. जसप्रीत बुमराह को लेकर सोशल मीडिया और कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स की तरफ से लगातार क्रिटिसिज्म हो रहा है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि वो जस्सी बार-बार आराम क्यों लेते हैं, सभी टेस्ट क्यों नहीं खेलते और भी कई सवाल। अब इस मामले पर पूर्व ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की राय भी सामने आई है। आकाश ने जसप्रीत का बचाव करते हुए कहा है कि बुमराह कोई आम बॉलर नहीं, बल्कि "कोहिनूर हीरा" हैं और उन्हें संभालकर खेलने देना चाहिए।
आकाश ने कहा बुमराह कोहिनूर का हीरा है
आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- बुमराह 24 कैरेट गोल्ड हैं, वो कोहिनूर हीरे जैसे हैं। जब तक वह खेल रहे हैं, उनको मैदान देख लो, क्योंकि जब वो नहीं खेलेंगे तो आप याद ही कर पाएंगे। टेस्ट सीरीज में वैसे भी 4-5 मैच के बाद बॉलर को रोटेट किया जाता है। इससे उनका वर्कलोड मैनेज हो जाता है।
आकाश ने आगे कहा- बुमराह बॉलर हैं, उनको आराम की जरुरत होती है। अगर वह ज्यादा मैच खेलेंगे तो उनका कॅरियर छोटा हो जाएगा। हालांकि भारतीय टीम को उनकी जरूरत है। वह कोई 3-4 नंबर के बैटर नहीं है कि 2 मैच खेलकर रेस्ट कर लेते है। बल्लेबाज ये सब करे तो टीम को परेशानी होती है।
आखिरी T20I था वर्ल्ड कप फाईनल
बुमराह ने आखिरी टी20 29 जून 2024 को T20। वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इसमें वो मैन ऑफ दी सीरीज भी रहे थे। हाल ही में उन्होंने चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को इनफाॅर्म कर दिया है कि वह एशिया कप खेलेंगे। हालांकि अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 T20I और 5 ODI मैच की सीरीज है। अब ये तय नहीं है कि जस्सी इसमें खेलेंगे या नहीं।
बुमराह की बॉलिंग अलग
आकाश ने कहा- बुमराह की बॉलिंग अलग है। उनकी बाॅलिग का एक अलग ही स्टाइल है। डेथ ओवर्स में विकेट निकालने की क्वॉलिटी अच्छी है। फिटनेस और एक्यूरेसी के मामले में टॉप क्लास गेंदबाज हैं। पिछले कुछ सालों में भारत की कई जीत में उनका अहम योगदान रहा है।
जरूरत के वक्त लिया आराम
बुमराह ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में तीन टेस्ट मैच खेले थे। भारत उस समय सीरीज में 2-1 से पीछे था। बुमराह का आखिरी टेस्ट नही खेलना कई फैंस और एक्सपर्ट्स को हजम नहीं हुआ। इसके बाद सवाल उठाया गया कि जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने आराम क्यों लिया?
बुमराह का T20 रिकॉर्ड
- मैच: 245
- विकेट;313
- इकोनॉमी:6.88
- बेस्ट: 10/5

