T20I में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बुमराह: इससे पहले अर्शदीप ने किया था कारनामा; जसप्रीत तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले इंडियन
Published:
2 min read

जसप्रीत बुमराह ने T20i में 100 विकेट पूरे किए। वह भारत के पहले गेंदबाज बने जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए पहले T20 मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हरा दिया। पेसर जसप्रीत बुमराह ने पहले मैच में एक नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने T20I इंटरनेशनल करियर में 100 विकेट पूरे किए। बुमराह T20 में 100 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह के नाम था।
तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे करने वाले भारत के पहले गेंदबाज
बुमराह ने यह कमाल सिर्फ 81 मैचों में किया। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने एक और माइलस्टोन पूरा किया। अब वह भारत के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।
बुमराह ने टेस्ट में 234 और वनडे में 149 विकेट लिए हैं। बुमराह का नाम अब इस लिस्ट में जुड़ गया है। उनसे पहले लसिथ मलिंगा, टिम साउदी, शाकिब अल हसन और शाहीन अफरीदी तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं।
भारत ने 101 रन से पहला T20I जीता
कटक के बाराबती स्टेडियम में मंगलवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने यह मैच 101 रन से अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका ने पहले टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने 176 रन का टारगेट रखा, जिसमें हार्दिक पंड्या ने नाबाद 59 रन की पारी खेली। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 13वें ओवर में सिर्फ 74 रन पर ऑलआउट हो गई।
यह भी पढ़ें : IPL से बेहतर लीग है PSL: वसीम अकरम बोले- बच्चे बड़े हो जाते हैं, यह है IPL नहीं होता

