सिनर लगातार दूसरी बार विम्बलडन चैम्पियन: फाइनल में हारकर ज्वेरेव बोले- मुझे सिनर बिल्कुल पसंद नहीं, लगातार 9 बार हरा चुका हूं
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन 2026 का मेन्स सिंगल्स फाइनल रविवार (12 जुलाई) को खेला गया। इस मुकाबले में इटली के यानिक सिनर ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7, 7-6, 6-3, 6-4 से हराया है। यह सिनर का लगातार दूसरा विम्बलडन खिताब है।
इस हार के बाद ज्वेरेव ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे सिनर को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। उन्हें लगातार 9 बार हरा भी चुके हैं। उनके इस बयान के बाद सिनर समेत मौजूद लोग हंसने लगे। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
सिनर ने 5वां ग्रैंड स्लैम जीता
सिनर का यह दूसरा विम्बलडन खिताब है। ओवरऑल उन्होंने 5वां ग्रैंड स्लैम जीता है। विम्बलडन के अलावा सिनर ने दो बार (2024, 2025) ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता है। एक बार 2024 में यूएस ओपन खिताब अपने नाम किया था। सिनर अब तक फ्रेंच ओपन नहीं जीत सके हैं। 2025 में रनरअप रहे थे।
ज्वेरेव और सिनर के बीच यह फाइनल मुकाबला 3 घंटे और 46 मिनट तक चला। पहला सेट ज्वेरेव ने 7-6 से जीतकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद सिनर ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। ATP वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 सिनर ने अगले तीन सेट 7-6, 6-3, 6-4 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच में हार के बावजूद ज्वेरेव को रैंकिंग में एक पायदान का फायदा हुआ और वे वर्ल्ड नंबर-2 हो गए हैं।
ज्वेरेव ने सिनर के लिए क्या कहा?
हार के बाद ज्वेरेव ने कहा (मुस्कुराकर), 'पहली बात तो ये है सिनर। मैं अब तुम्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं करता हूं। मैंने तुम्हें लगातार 9 मैचों में हराया है।' यह बात सुनते ही वहां मौजूद सभी हंसने लगे।
इसके बाद ज्वेरेव ने आगे कहा- सिनर को खिताब जीतने पर बधाई। उसने एक बार फिर बताया है कि वह वर्ल्ड का बेस्ट प्लेयर क्यों है। तुम्हारे साथ फाइनल में कोर्ट शेयर करके बेहद अच्छा लगा। हालांकि दुर्भाग्य से मैं फाइनल नहीं जीत सका, लेकिन तुम्हें बधाई।

