मेसी के लिए लकी हैं रेफरी Ismail Elfath: उनकी रेफरिंग में अर्जेंटीना अब तक नहीं हारी, FIFA वर्ल्ड कप 2026 सेमी-फाइनल में भी जीत मिली
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड के मैच में एक इंटरेस्टिंग कनेक्शन देखने को मिला। इस मैच की रेफरिंग अमेरिका के इस्माइल एल्फथ (Ismail Elfath) ने की। उनकी रेफरिंग में लियोनेल मेसी ( Lionel Messi) की टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है।
क्या है पूरा रिकॉर्ड?
एल्फथ का जन्म मोरक्को में हुआ था, लेकिन वह अमेरिका की मेजर लीग सॉकर (MLS) में रेफरी हैं। अर्जेंटीना-इंग्लैंड मैच में उनके साथ कोरी पार्कर और काइल एटकिंस असिस्टेंट रेफरी थे। एल्फथ ने FIFA वर्ल्ड कप, कोपा अमेरिका, लीग्स कप, MLS और FIFAक्लब वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में रेफरिंग की है।

मेसी- एल्फथ कनेक्शन
मेसी के साथ उनका पहला बड़ा मुकाबला 2022 FIFA वर्ल्ड कप फाइनल था। उस मैच में वह फोर्थ ऑफिशियल थे। अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर टाइटल जीता था। इसके बाद 2023 लीग्स कप फाइनल में एल्फथ मेन रेफरी थे। इंटर मियामी ने नैशविल SC को पेनल्टी शूटआउट में हराकर पहला खिताब जीता था। एल्फथ ने मेसी के इंटर मियामी के कई MLS मैच में भी रेफरिंग की है। उन सभी मुकाबलों में भी मेसी की टीम नहीं हारी।
इंग्लैंड फैन्स ने सवाल उठाए
एल्फथ की अपॉइंटमेंट के बाद इंग्लैंड के कई फैन्स ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि एल्फथ की रेफरिंग में मेसी का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। हालांकि इसे सिर्फ एक कोइंसिडेंस माना जा रहा है। रेफरी की अपॉइंटमेंट तय प्रोसेस के तहत होती है। ऐसा कोई सबूत नहीं है कि इससे मैच के रिजल्ट पर असर पड़ता है।

पुरानी है अर्जेंटीना-इंग्लैंड राइवलरी
अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच फुटबॉल की सबसे बड़ी राइवलरी में से एक मानी जाती है। 1986 वर्ल्ड कप क्वार्टरफाइनल में डिएगो माराडोना ने इंग्लैंड के खिलाफ 'हैंड ऑफ गॉड' और 'गोल ऑफ द सेंचुरी' जैसे 2 ऐतिहासिक गोल किए थे। दोनों देशों के रिश्तों में 1982 के फॉकलैंड वॉर की वजह से भी लंबे समय से तनाव रहा है।
अब फाइनल में स्पेन से टक्कर
इंग्लैंड को हराने के बाद अर्जेंटीना ने फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में उसकी टक्कर स्पेन से होगी।

