अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक न बनाने का मलाल: ईशान ने शुभमन पर कसा तंज, बोले- छक्के लगवाने के चक्कर में मेरे 70 रन कम कर दिए; जवाब मिला- तू वैसे भी लगा ही रहा था
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे ODI में भारत की जीत के बाद का एक वीडियो सामने आया है। मैच में 125 रन बनाने वाले ईशान किशन ने मजाकिया अंदाज में शुभमन गिल पर तंज कसते हुए कहा कि छक्के लगवाने के चक्कर में उनके 70 रन कम हो गए। इस पर शुभमन ने भी हंसते हुए जवाब दिया, "तू वैसे भी छक्के लगा ही रहा था।" दोनों प्लेयर्स के बीच हुई बातचीत अब वायरल हो रही है।
क्या बोले ईशान?
BCCI के वीडियो में ईशान ने हंसते हुए कहा- मुझसे 6 लगवाने के चक्कर में मेरे 70 रन कम कर दिए। इस पर शुभमन गिल ने जवाब दिया- तुझे मारना ही था वैसे। ईशान ने हंसते हुए कहा- 100 %
पहले यह वीडियो देखिए
क्या था गेम प्लान?
ईशान ने कहा- हमारा प्लान चीजों को आसान रखना था। विकेट बैटिंग के लिए अच्छी थी। शुभमन मुझे लगातार शांत रहने और लंबी इनिंग्स खेलने के लिए कहते रहे। सही टाइम आने पर बड़े शॉट खेलने की प्लानिंग थी। अपने कप्तान पर हमेशा भरोसा रखना चाहिए। कई बार मैं जल्दबाजी कर रहा था।

125 रन बनाकर आउट
ईशान किशन ने 79 बॉल पर 125 रन की इंनिग खेली। उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाए। वह लगातार तीसरा छक्का लगाने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर कैच आउट हुए।
224 रन की पार्टनरशिप
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद शुभमन गिल और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 224 रन की पार्टनरशिप की। गिल ने 110 बॉल पर 154 रन बनाए। भारत ने मैच 170 रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की लीड ली।

