ईशान की व्हिसल सेलिब्रेशन कंट्रोवर्सी: चेपॉक में SRH की जीत के बाद सीटी बजाते वीडियो वायरल, CSK फैन्स चिढ़े; जानिए विवाद
Published: Updated:
2 min read

SRH के लिए ईशान किशन ने 47 बॉल पर 70 रन की मैच विनिंग पारी खेली।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 सीजन के 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराया। यह मैच सोमवार (18 मई) को चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। जीत के साथ हैदराबाद टीम ने प्लेऑफ में एंट्री कर ली। इस जीत के हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने फिफ्टी लगाई। जीत के बाद ईशान ने सीटी बजाकर सेलिब्रेशन किया, जो एक कंट्रोवर्सी बनती जा रही है।
चेपॉक में CSK के फैंस के लिए व्हिसल सिर्फ एक आवाज नहीं, बल्कि उनकी टीम की पहचान और भावनाओं से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इस तरह का सेलिब्रेशन कई लोगों को ताना या चिढ़ाने जैसा लगा।
विवाद कैसे शुरू हुआ
दरअसल, विवाद मैच खत्म होने के बाद शुरू हुआ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें ईशान किशन जीत के बाद सीटी बजाने का ईशारा करते हुए सेलिब्रेशन करते दिखे। यह CSK के फेमस व्हिसल पोडू कल्चर की तरह ही लग रहा था। माना जा रहा है कि उन्होंने भीड़ की तरफ व्हिसल जैसा इशारा किया, जिससे CSK फैंस को यह बात पसंद नहीं आई।
इंस्टाग्राम पोस्ट ने बढ़ाया मामला
किशन ने बाद में अपने इंस्टाग्राम पर मैच की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- सीटियों से भी ज्यादा तेज आवाज सिर्फ बैट की थी। प्लेऑफ में एंट्री।
इस लाइन का मतलब साफ था कि वह अपनी बैटिंग को स्टेडियम में मौजूद CSK फैन्स की व्हिसल से ज्यादा जोरदार बता रहे थे। यह पोस्ट भी चेन्नई टीम के फैन्स को पसंद नहीं आई।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन
इस सेलिब्रेशन और पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर SRH के फैंस इसे एक मजेदार और आत्मविश्वास से भरा जश्न बता रहे हैं। वहीं CSK के फैंस इसे अनावश्यक ताना मान रहे हैं। कई लोग इसे स्पोर्ट्समैनशिप से जोड़कर भी सवाल उठा रहे हैं।

SRH टीम ने चेन्नई टीम को उसी के घरेलू मैदान चेपॉक में 5 विकेट से हराया। हैदराबाद टीम ने 181 रन का टारगेट चेज किया। ईशान ने 47 बाॅल में 70 रन की पारी खेली। ईशान ने IPL 2026 सीजन में 13 मैचों में 490 रन बनाए हैं। उनका एवरेज 37.69 और स्ट्राइक रेट 179.49 का रहा।

