अफगानिस्तान सीरीज से पहले ईशान को चोट : बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान पीठ में खिंचाव; पहला मुकाबला 13 सितंबर को
Published:
3 min read

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 T20I की सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज से पहले भारतीय विकेटकीपर-बैटर ईशान किशन नेट्स में चोटिल हो गए। शुक्रवार को प्रैक्टिस के दौरान शॉर्ट बॉल से बचने की कोशिश में उनकी पीठ में खिंचाव आया।
ईशान करीब 45 मिनट तक बैटिंग प्रैक्टिस कर चुके थे। नेट बॉलर नवदीप सैनी की शॉर्ट बॉल खेलने की कोशिश में उनकी बैक में अचानक दिक्कत हुई। इसके बाद टीम के फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और ईशान की जांच की। इसके साथ ही उनकी बैटिंग प्रैक्टिस भी रोक दी गई।
चलकर मैदान से बाहर गए ईशान
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ईशान की चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही है। वह बिना किसी मदद के खुद चलकर मैदान से बाहर गए। इसके बाद वह बाउंड्री के पास टीम के बाकी प्लेयर्स के साथ आइस बॉक्स पर बैठे नजर आए। ईशान बाद में नवदीप सैनी के साथ हंसी-मजाक करते हुए भी दिखे। इसके बाद ड्रेसिंग रूम चले गए। इससे भारतीय टीम ने राहत की सांस ली है।

शानदार फॉर्म में हैं ईशान
ईशान किशन हाल ही में ईस्ट जोन को दलीप ट्रॉफी जिताकर लौटे हैं। फाइनल में उन्होंने डबल सेंचुरी भी लगाई थी। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले वह बेहतरीन फॉर्म में हैं। ईशान ने 2026 में अब तक 23 T20I मैच में 812 रन बनाए हैं। वह इस साल भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं। ऐसे में अगर वह चोट के कारण पहली T20I से बाहर होते हैं तो यह टीम इंडिया के लिए सेटबैक होगा।
भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की T20I सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया को एशियन गेम्स के लिए जापान का दौरा भी करना है।
ये भी पढ़े : WORLD’s बेस्ट बॉलर ही टेस्ट का टॉप बैटर : ये रिकॉर्ड एक भारतीय के नाम; लिस्ट में बाकी चार नाम कौन- इंटरस्टिंग स्टोरी
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की अपडेटेड टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।

