पूरा PSL vs आधा IPL: पाकिस्तान लीग के 44 मैच में 589 सिक्स और 7 सेंचुरी लगीं; IPL के आधे सफर में ही 807 छक्के & 9 शतक- यहां रोचक तुलना
Published:
1 min read

बाबर आजम की कप्तानी में पेशावर जाल्मी ने PSL 2026 सीजन जीता है। जबकि IPL 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान प्रीमियर लीग (PSL 2026) खत्म हो चुका है। 44वां मैच फाइनल था। दूसरी तरफ, हमारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आधा सफर पार हो गया है।
पाकिस्तानी फैन्स अक्सर IPL vs PSL को कम्पेयर करते हैं। तो ‘राज एक्सप्रेस’ ने सोचा कि अपने रीडर्स को हम सीधे-सीधे डेटा के जरिए ही कम्परिजन बता देते हैं कि किस लीग का क्या प्लेइंग स्टैंडर्ड है।
चलिए…आप खुद इन आंकड़ों को देखिए और फिर सोचिए कि क्या जब IPL 2026 पूरा होगा तो सूरत-ए-हाल क्या होगी….तो शुरू करें।


IPL में 74 और PSL में 44 मैच
दरअसल, IPL में 10 टीमों के बीच फाइनल समेत 74 मैच होते आए हैं। ग्रुप स्टेज में 70 और फाइनल समेत प्लेऑफ में 4 मैच होते हैं। IPL 2026 सीजन में 9 मई तक 52 मैच हुए हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान सुपर लीग में फाइनल समेत 44 मैच होते हैं। इसमें ग्रुप स्टेज में 70 और फाइनल समेत प्लेऑफ में 4 मैच होते हैं।

