IPL टिकट घोटाला: हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत 5 गिरफ्तार, सनराइजर्स फ्रेंचाइजी को ब्लैकमेल करने का भी आरोप
Published:
2 min read

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के अध्यक्ष ए. जगन मोहन राव। (ANI)
आईपीएल 2025 सीजन के दौरान टिकट घोटाले का मामला सामने आया है। इसके तहत तेलंगाना की CID ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के अध्यक्ष ए. जगन मोहन राव समेत 5 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। उन पर फर्जीवाड़े और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) फ्रेंचाइजी को ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
CID ने जगन मोहन के अलावा 4 सीनियर अधिकारी गिरफ्तार हुए। यह ट्रेजरर सी श्रीनिवास राव, CEO सुनील कांते, जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र यादव और उनकी पत्नी जी कविता हैं।
9 जून को हुआ मामले का खुलासा
इस पूरे मामले का खुलासा 9 जून को हुआ, जब तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन (TCA) के महासचिव धर्मगुरु गुरवा रैडी ने शिकायत दर्ज की। उन्होंने आरोप लगाया कि HCA के अधिकारियों ने IPL की एक्स्ट्रा टिकट पहले ही अपने पास रख ली थी। इसे बाद में ब्लैक किया। साथ ही मैच के ज्यादा पास लेने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करके हैदराबाद की टीम पर दबाव बनाया।
हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने BCCI से शिकायत की
समझौते के अनुसार HCA को स्टेडियम की कैपेसिटी के हिसाब से 10% यानी 3,900 कॉम्प्लिमेंट्री टिकट ही मिलते हैं। मगर एसोसिएशन के अधिकारियों ने 10% एक्स्ट्रा टिकट की मांग की। जब SRH ने इनकार किया तो HCA अध्यक्ष ने एक कॉर्पोरेट बॉक्स लॉक करवा दिया।
इसके बाद भी ब्लैकमेलिंग का मामला नहीं रुका। IPL 2025 में हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में भी इन HCA अधिकारियों ने 20 एक्स्ट्रा पास की मांग की थी। इसके बाद SRH ने इस ब्लैकमेल की शिकायत BCCI से की।
इस विवाद के चलते SRH ने धमकी दी कि अगर दबाव और ब्लैकमेलिंग जारी रही तो वे अपने होम मैच दूसरी जगह शिफ्ट कर देंगे। इस मामले को सुलझाने के लिए HCA सचिव आर. देवराज ने SRH के अधिकारियों के साथ बैठक की और समाधान की कोशिश की गई।
बैठक के बाद दोनों प क्ष ने अपने बयान जारी किए। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी कि HCA को कॉम्प्लीमेंट्री के तौर पर 3,900 टिकट ही दिए जाएंगे।

