IPL टिकट पर 28% की बजाए 40% GST: प्रीमियर लग्जरी में गिनी जाएगी लीग, एक हजार की टिकट 1400 में मिलेगी
Published:
2 min read

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टिकट महंगे हो जाएंगे। सरकार ने क्रिकेट समेत बाकी प्रीमियम गेम्स पर लगने वाले GST को 28 % से बढ़ाकर 40% कर दिया है। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टिकट महंगे हो जाएंगे। सरकार ने प्रीमियम खेल पर लगने वाले GST को 28 % से बढ़ाकर 40% कर दिया है। इसका सीधा असर IPL जैसी लीग पर पड़ेगा।
क्या फर्क पड़ेगा
पहले अगर किसी IPL मैच का टिकट 1000 का होता था, तो उस पर 28% GST जुड़कर प्राइस 1280 हो जाती थी। अब नए रूल के बाद वही टिकट 1400 रुपए का पड़ेगा।टैक्स के कारण टिकट पर 120 रुपए बढ़ जाएंगे।
IPL प्रीमियम लग्जरी
इस बदलाव के तहत अब IPLके टिकटों को उसी कैटेगरी में रखा गया है, जिसमें कैसीनो, रेस क्लब और लग्जरी आइटम्स आते हैं। मतलब सरकार ने IPL को अब एक प्रीमियम लग्जरी की तरह देखना शुरू कर दिया है।
कसीनो में एंट्री में 40% GST
सरकारी बयान में कहा गया है कि नया 40% जीएसटी केवल खास आइटम पर लगेगा । IPL-कसीनो में एंट्री, रेस क्लब में एंट्री। हालांकि नार्मल क्रिकेट मैच जैसे रणजी और इंटरनेशनल मैच में 18% GST लगेगा। इसके अलावा बाकी चीजों पर 40% ही लागू किया जाएगा।

PKL और ISL पर टैक्स नहीं
नया GST रेट सिर्फ IPL के लिए किया गया है। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि प्रो कबड्डी लीग (PKL) और इंडियन सुपर लीग (ISL) जैसे इवेंट्स पर भी यह टैक्स रिजीम लागू होगी या नहीं। अगर फ्यूचर में इन लीग्स को भी प्रीमियम माना गया तो इनकी टिकट पर भी यही टैक्स लगा सकता है।

