भुवी 200 IPL मैच खेलने वाले पहले पेसर: कोहली बोले- IPL इतिहास के बेस्ट फास्ट बॉलर; देखें लीग के टॉप-5 विकेट टेकर
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भुवनेश्वर IPL में 200 मैच खेलने वाले पहले पेसर बन गए हैं। उन्होंने 215 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.69 रही है। भुवी IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जबकि स्पिनर युजवेंद्र चहल पहले नंबर पर हैं। इस स्पेशल माइलस्टोन पर विराट कोहली ने भुवी की तारीफ की।

IPL का सबसे भरोसेमंद बॉलर
विराट कोहली ने भुवी के लिए कहा- एक तेज गेंदबाज के लिए इतने साल लगातार खेलना आसान नहीं होता। 200 IPL मैच खेलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। खासकर एक पेसर के लिए। उन्होंने हर फॉर्मेट में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।
विराट बोले- भुवी खेल को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। मुश्किल समय में भी टीम उन पर भरोसा करती है। मेरे हिसाब से वह IPL हिस्ट्री के सबसे बेहतरीन पेसर्स में से एक हैं।

IPL हिस्ट्री के टॉप -5 विकेट टेकर
युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सुनील नरेन, पीयूष चावला और रविचंद्रन अश्विन जैसे बॉलर्स IPL इतिहास के मोस्ट विकेट टेकर हैं। चहल IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं। उन्होंने 184 मैच में 229 विकेट लिए हैं। उनका इकॉनोमी रेट 8.04 रहा है।

सुनील नरेन ने 198 मैच में 202 विकेट लिए हैं। वे तीसरे नंबर पर हैं। हालांकि नरेन की इकॉनमी रेट सिर्फ 6.80 है। पीयूष चावला ने IPL में 192 मैच में 192 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.96 रही। रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। अश्विन ने 221 मैचों में 187 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.20 रही है।

