ऑस्ट्रेलिया में IPL मैच: रिपोर्ट्स- BCCI को ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड का ओपन इन्विटेशन; भारत में हर साल BBL ओपनिंग मैच हो सकता है
Published: Updated:
2 min read

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दो IPL खिताब (2025, 2026) जीते हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. इतिहास में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का एक मैच ऑस्ट्रेलिया में खेला जा सकता है। इससे पहले खबर आई थी कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) के अगले सीजन का ओपनिंग मैच भारत में खेला जाएगा। इस खबर के बाद द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि IPL का भी एक मैच ऑस्ट्रेलिया में खेला जा सकता है।
हर साल भारत में हो सकता है BBL मैच
रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को एक ओपन इन्विटेशन दिया है। दोनों बोर्ड के बीच प्राइवेट तौर पर बात चल रही है। CA को पूरी उम्मीद है कि इस पर बात बन जाएगी।
साथ ही ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड यह भी कोशिश कर रहा है कि जिस तरह अगले BBL सीजन का ओपनिंग मैच चेन्नई में हो, ठीक उसी तरह हर सीजन का ओपनिंग मैच इंडिया में कराया जाए। CA इसे एक हर साल होने वाली परंपरा बनाने पर विचार कर रहा है।
MCG से PM मोदी ने की घोषणा
दरअसल, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज दोनों ने शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) से एक अहम घोषणा की। उन्होंने बताया कि BBL के अगले सीजन का ओपनिंग मैच 12 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
पहली बार किसी विदेशी लीग का कोई मैच भारत में होगा। इस ऐलान के बाद यह खबर आई है कि IPL का भी एक मैच ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। हालांकि इन दोनों ही मामलों में अब तक ऑस्ट्रेलियाई या भारतीय बोर्ड का कोई बयान नहीं आया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि BBL के अगले सीजन का ओपनिंग मैच मेलबर्न रेनेगेड्स और डिफेंडिंग चैम्पियन पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच खेला जाएगा। यह पहली बार होगा, जब लीग का ऑफिशियल मैच किसी दूसरे देश में होगा।
भारत बड़ा क्रिकेट मार्केट
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मार्केट है। यहां मैच कराने से लीग को नए फैंस मिलेंगे और स्पॉन्सर्स व ब्रॉडकास्ट की वैल्यू भी बढ़ेगी। इस मैच को BCCI का भी सपोर्ट मिला है। भारत में BBL के ब्रॉडकास्ट राइट्स जियो होटस्टार के पास 2030 तक हैं। मैच के साथ फिल्म, म्यूजिक और दूसरे कल्चरल प्रोग्राम भी होंगे। टिकट और ट्रैवल पैकेज की जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

