2008 में वॉटसन, 2024 में नरेन, अब सूर्यवंशी: IPL हिस्ट्री का सबसे बेस्ट सीजन किसका? ग्राफिक्स में देखें
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL के 19 साल के हिस्ट्री में कई प्लेयर्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने-अपने सीजन में बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर खूब नाम कमाया है। किसी ने बैटिंग से रिकॉर्ड्स बनाए तो किसी ने अकेले दम पर टीम को ट्रॉफी जिता दी। वहीं IPL 2026 का सीजन एक ऐसे प्लेयर के नाम रहा, जिसने सिर्फ 15 साल की उम्र में अपनी परफॉर्मेंस से फैन्स का एंटरटेनमेंट किया।
तो चलिए… इस रिपोर्ट में हम यह जानने की कोशिश करते हैं कि IPL के हिस्ट्री में आखिर किस प्लेयर का सीजन सबसे बेहतरीन रहा। आइए.. ग्राफिक्स पर एक नजर डालते हैं।

IPL के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) को चैंपियन बनाने में शेन वॉटसन ने इम्पोर्टेन्ट रोल प्ले किया था। उन्होंने 15 मैच में 472 रन बनाए और 15 विकेट भी लिए। सेमीफाइनल में दिल्ली के खिलाफ 52 रन बनाने के साथ 3 बड़े विकेट लेकर टीम को फाइनल में पहुंचाया था।

मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते हुए लसिथ मलिंगा ने 2011 में 16 मैच में 28 विकेट लिए। उनका इकोनॉमी रेट सिर्फ 5.95 रहा। पूरे टूर्नामेंट में बैटर्स उनके सामने खुलकर रन नहीं बना सके।

RCB के लिए 2011 में खेलते हुए क्रिस गेल ने 12 मैच में 608 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 183.13 रहा। उन्होंने 2 सेंचुरी और 3 फिफ्टी लगाईं। गेल ने दुनिया को दिखा दिया था कि T20 क्रिकेट में बॉलर्स पर किस तरह हावी हुआ जाता है।

2016 में विराट कोहली ने 16 मैच में 973 रन बनाए थे। उन्होंने 4 सेंचुरी और 7 फिफ्टी लगाईं। पूरे सीजन में 11 बार 50+ स्कोर बनाया। IPL इतिहास में आज तक कोई बैटर 1000 रन के इतने करीब नहीं पहुंच पाया है।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 2016 में चैंपियन बनाने वाले डेविड वॉर्नर ने 17 मैच में 848 रन बनाए। उन्होंने 9 अर्धशतक लगाए। साथ ही टीम को ट्रॉफी भी दिलाई। यह IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानी सीजन में गिना जाता है।

IPL 2024 में सुनील नरेन ने 488 रन बनाने के साथ 17 विकेट भी लिए। उन्होंने बैट और बॉल दोनों से शानदार गेम दिखाई। KKR को तीसरा टाइटल दिलाने में उनका मेजर रोल रहा।

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के यंग बैटर वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैच में 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा। यह 600 से ज्यादा रन बनाने वाले किसी भी बैटर का सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है। उन्होंने 1 सेंचुरी और 5 फिफ्टी लगाई। सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप भी जीती ।
कौन रहा सबसे बेस्ट?
अगर ट्रॉफी, ऑलराउंड परफॉर्मेंस और टीम पर इम्पैक्ट की बात करें तो शेन वॉटसन, सुनील नरेन और डेविड वॉर्नर का नाम सबसे ऊपर आता है। वहीं बैटिंग के लिहाज से विराट कोहली का 973 रन वाला सीजन आज भी सबसे बड़ा बेंचमार्क माना जाता है।
वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो उनका यह सीजन वाकई काफी एंटरटेनिंग रहा। 237 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाना भी एक माइलस्टोन है। वैभव को IPL 2026 के लिए सबसे बड़े राइजिंग प्लेयर के रूप में जरूर याद किया जाएगा।

