IPL का अगला सीजन 2 हफ्ते पहले शुरू हो सकता है: गर्मी से बचने के लिए BCCI का प्लान; सेक्रेटरी बोले- 74 मैच ही होंगे
Published: Updated:
2 min read

2025 और 2026 में RCB चैम्पियन बनी। दोनों ही बार रजत पाटीदार कप्तान रहे। इस बार फाइनल में गुजरात टाइटन्स (GT) को हराया।(फोटो सोर्स- @IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) IPL 2027 को मौजूदा शेड्यूल से करीब दो हफ्ते पहले शुरू करने पर विचार कर रहा है। बोर्ड 10 मार्च से 15 मई तक टूर्नामेंट कराने की प्लानिंग बना रहा है। इसका मकसद प्लेयर्स और फैंस को गर्मी से राहत देना है।
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि मई के आखिरी 2 हफ्ते में गर्मी पीक पर रहती है। साथ ही प्री-मानसून बारिश की सिचुएशन भी बनी रहती है। इसी वजह से IPL गवर्निंग काउंसिल नई विंडो पर डिस्कशन कर रही है।
15 मई तक खत्म करना चाहता है BCCI
सैकिया ने कहा, प्लेयर्स और फैंस से गर्म मौसम को लेकर शिकायतें मिली हैं। कई फॉरेन प्लेयर्स भी इतनी गर्म कंडीशंस में आसानी से एडजस्ट नहीं कर पाते। ऐसे में BCCI टूर्नामेंट को 15 मई तक खत्म करना चाहता है।

74 ही रहेंगे मैच
BCCI ने साफ किया है कि फिलहाल मैच की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 करने की कोई प्लानिंग नहीं है। इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर और दूसरे देशों की बाइलेटरल सीरीज को देखते हुए यह पॉसिबल नहीं है।
डोमेस्टिक क्रिकेट शेड्यूल में बदलाव
अगर IPL 10 मार्च से शुरू होता है तो डोमेस्टिक सीजन को भी पहले खत्म करना होगा। BCCI की कोशिश है कि रणजी ट्रॉफी समेत सभी डोमेस्टिक टूर्नामेंट 10 मार्च तक पूरे हो जाएं।

