तिलक वर्मा का हिटमैन को ट्रिब्यूट : 33 बॉल पर 75 रन बनाकर जर्सी नंबर 45 का इशारा किया, बोले- मैं सिर्फ रोहित भाई की सुनता हूं
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुरुवार (14 मई) को मुंबई इंडियंस (MI) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से हराया। तिलक वर्मा ने PBKS के खिलाफ 33 बॉल पर नाबाद 75 रन बनाए। मैच के बाद उन्होंने रोहित शर्मा के जर्सी नंबर 45 का इशारा कर स्पेशल ट्रिब्यूट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्पेशल सेलिब्रेशन
मैच खत्म होते ही तिलक ने हाथों से 4 और 5 का जेस्चर किया। यह रोहित शर्मा के जर्सी नंबर 45 को ट्रिब्यूट था। डगआउट में बैठे रोहित मुस्कुराते नजर आए। बाद में उन्होंने मैदान पर आकर तिलक को गले भी लगाया।

एक ओवर ने मैच बदला
मुंबई की टीम रन चेज में प्रेशर में थी। तिलक ने शांत रहकर बैटिंग की। उन्होंने टाइमआउट के दौरान कोचिंग स्टाफ से कहा था - सिर्फ एक बड़ा ओवर मिल जाए। मैच खत्म कर देंगे। फिर युजवेंद्र चहल के ओवर में तिलक ने बड़े शॉट लगाए।
फिनिशिंग का राज
मैच के बाद तिलक वर्मा ने कहा - मैं हमेशा मैच फिनिश करना पसंद करता हूं। वर्ल्ड कप और इंडिया के लिए खेलने से कॉन्फिडेंस बढ़ा है। अब मुझे पता है कि दबाव में कैसे बैटिंग करनी है।”

आखिरी तक तिलक टिके रहे
201 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत ठीक रही। इसके बाद बीच के ओवर्स में विकेट गिरे। फिर क्या तिलक ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 33 बॉल में 75 रन बनाए। इसमे 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।
रोहित-तिलक का बॉन्ड
MI में रोहित शर्मा हमेशा यंग प्लेयर्स को सपोर्ट करते नजर आए हैं। तिलक वर्मा भी कई बार बता चुके हैं कि रोहित से उन्हें काफी मदद मिलती है। यही वजह रही कि जीत के बाद तिलक ने अपना सेलिब्रेशन रोहित को डेडिकेट किया।


