हैदराबाद एक बार एलिमिनेटर जीतकर चैम्पियन बनी: न्यू चंडीगढ़ में तापमान 45 डिग्री, हीटवेव भी चल रही; यहां पॉसिबल 11, पिच रिपोर्ट और बाकी सबकुछ
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का एलिमिनेटर मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच आज (27 मई) खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस आधा घंटे पहले यानी 7 बजे होगा।
Accuweather के मुताबिक, न्यू चंडीगढ़ में बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही हीटवैव का भी येलो अलर्ट है। यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
एलिमिनेटर टीम एक ही खिताब जीत सकी
हैदराबाद टीम ग्रुप स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर रही थी, जबकि राजस्थान टीम चौथे नंबर पर थी। एलिमिनेटर मुकाबला पॉइंट्स टेबल की नंबर-3 और नंबर-4 के बीच ही खेला जाता है। IPL का पहला सीजन 2008 में हुआ था।

जबकि प्लेऑफ फॉर्मेट 2011 से आया है। इससे पहले सेमीफाइनल ही हुआ करते थे। प्लेऑफ सिस्टम आने के बाद सबसे बुरा हाल तीसरे और चौथे नंबर की टीमों का हुआ है, जो एलिमिनेटर खेलती हैं। 2011 के बाद से एलिमिनेटर खेलने वाली टीम सिर्फ एक ही बार खिताब जीत सकी है। यह रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 सीजन में बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इस सीजन दो बार SRH ने RR को हराया
मौजूदा सीजन में दोनों टीम के बीच अब तक दो ही मैच खेले गए। दोनों ही मुकाबले हैदराबाद टीम ने जीते। पहले मैच में 57 रन से हराया। जबकि दूसरा मैच 5 विकेट से जीता था।

पिच रिपोर्ट
न्यू चंडीगढ़ की पिच काली और लाल मिट्टी को मिलाकर बनाई गई है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। अच्छा बाउंस भी मिलता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे यह पिच बैटर्स के फेवर में होने लगती है।
इस मैदान पर मौजूदा सीजन में अब तक 4 मैच खेले गए। इसमें तीन बार चेज करने वाली टीम जीती। तीन ही बार दोनों पारियों में स्कोर 200 से ज्यादा का बना। इसी मैदान पर राजस्थान टीम ने पंजाब के खिलाफ 223 रन का टारगेट 19.2 ओवर में चेज किया था।

दोनों पॉसिबल प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन।
इम्पैक्ट सब: प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे और हर्षल पटेल।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और ब्रिजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब: रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे।

