RCB हारकर भी टॉप पर: हैदराबाद 55 रन से जीतकर भी टॉप-2 में नहीं, ईशान के 46 बॉल पर 79 रन
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 67वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच शुक्रवार (27 मई) को खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मैच को SRH ने 55 रन से जीत लिया। इसके बावजूद यह टीम टॉप-2 में एंट्री नहीं कर सकी। दूसरी ओर यह मैच हारकर भी RCB पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहेगी।
हैदराबाद टीम को टॉप-2 में एंट्री के लिए यह मैच 90 या उससे ज्यादा रन के अंतर से जीतना था। जबकि RCB को टॉप-2 में पोजिशन कायम रखने के लिए कम से कम 160 रन तो बनाने थे। इसमें सिर्फ RCB ही कामयाब हुई और अब वह टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में एंट्री करेगी।
RCB टीम 200/4
मैच में हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद 256 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में बेंगलुरु टीम 4 विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया।
RCB के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने 39 बॉल पर 56 रन की पारी खेली। वेंकटेश अय्यर ने 19 बॉल पर 44 रन बनाए। आखिर में क्रुणाल पंड्या ने 31 बॉल पर 41 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन जीत नहीं दिला सके। SRH के लिए ईशान मलिंगा ने 2 विकेट लिए। साकिब हुसैन और ट्रेविस हेड ने 1-1 विकेट लिया।
हैदराबाद टीम 255/4
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद टीम ने 4 विकेट पर 255 रन बनाए। ईशान किशन ने 46 बॉल पर 79 रन की पारी खेली। इसमें 3 सिक्स और 8 चौके लगाए। अभिषेक शर्मा ने 22 बॉल पर 56 और हेनरिक क्लासेन ने 24 बॉल पर 51 रन बनाए। दोनों ने 5-5 सिक्स लगाए।
आखिर में नीतीश रेड्डी ने 12 बॉल पर 29 रन की तेज पारी खेली। बेंगलुरु टीम के लिए रसिक सलाम ने 2 विकेट लिए। जबकि सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या को 1-1 सफलता मिली।
SRH Vs RCB हेड-टू-हेड
कुल मैच: 28
SRH जीती: 15
RCB जीती: 12
बेनतीजा: 1
दोनों प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार।
इम्पैक्ट सब: टिम डेविड, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह और जॉर्डन कॉक्स।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन।
इम्पैक्ट सब: प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे और हर्षल पटेल।

