गुजरात लगातार 4 मैच जीतकर प्लेऑफ की दहलीज पर: राजस्थान को 77 रन से हराया; राशिद को 4 विकेट, गिल-सुदर्शन की फिफ्टी
Published: Updated:
3 min read

GT टीम के लिए स्पिनर राशिद खान ने 4 विकेट लिए। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने फिफ्टी लगाई। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 52वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच शनिवार (9 मई) को खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए इस मैच को गुजरात टीम ने 77 रन से जीत लिया। अब यह टीम 14 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच गई है। स्पिनर राशिद खान ने 4 विकेट लिए। उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
मैच में राजस्थान टीम के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। इस मैच में चोटिल रियान पराग की जगह यशस्वी कमान संभाली। इसके बाद गुजरात टीम ने 230 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में राजस्थान टीम 16.3 ओवर में 152 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया।
RR टीम 152/10 (16.3 ओवर)
राजस्थान टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने 25 बॉल पर 38 और वैभव सूर्यवंशी ने 16 बॉल पर 36 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने 10 बॉल पर 24 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बैटर 20 का आंकड़ा नहीं छू सका।
गुजरात टीम के लिए स्पिनर राशिद खान ने 33 रन देकर 4 विकेट लिए। पेसर जेसन होल्डर को 3 विकेट मिले। कगिसो रबाडा को 2 और मोहम्मद सिराज को 1 सफलता मिली।
गुजरात टीम 229/4, गिल-सुदर्शन की फिफ्टी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टीम ने 4 विकेट गंवाकर 229 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल और ओपनर साई सुदर्शन ने 30-30 बॉल पर फिफ्टी लगाई। गिल ने 44 बॉल पर 84 रन बनाए। इसमें 3 सिक्स और 9 चौके लगाए। सुदर्शन ने 36 बॉल पर 55 रन की पारी खेली।
वॉशिंगटन सुंदर ने 20 बॉल पर 37 और राहुल तेवतिया ने 4 बॉल पर 14 रन की नाबाद पारी खेली। राजस्थान के लिए बृजेश शर्मा ने 2 विकेट लिए। यश राज पुंजा और रवींद्र जडेजा को 1-1 सफलता मिली।
गुजरात टीम प्लेऑफ की दहलीज पर
राजस्थान और गुजरात दोनों ही टीम ने अब तक 11 मैच खेल लिए हैं। इसमें GT टीम ने 7 मैच जीते और 4 हारे हैं। यह टीम अब 14 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। जबकि राजस्थान टीम ने 6 मैच जीते और 4 हारे हैं। यह टीम 12 पॉइंट्स के साथ 5वें नंबर पर पहुंच गई है।
RR Vs GT हेड-टू-हेड
कुल मैच: 10
गुजरात ने जीते: 7
राजस्थान ने जीते: 3
दोनों प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर और कुमार कुशाग्र।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा और यश राज पुंजा।
इम्पैक्ट सब: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा और रवि बिश्नोई।

