रबाडा पर्पल कैप होल्डर बने: ऑरेंज कैप रेस में शुभमन गिल चौथे नंबर पर, हेनरिक क्लासेन टॉप पर
Published:
3 min read

गुजरात टाइटंस (GT) के स्पिनर राशिद खान ने RR के खिलाफ 4 विकेट लिए। अब उनके नाम 15 विकेट हो गए हैं। ( फोटो सोर्स- @IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस लगातार रोमांचक होती जा रही है। शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेले गए मुकाबले के बाद दोनों लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला। गुजरात टाइटंस के पेसर कगिसो रबाडा अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं। कप्तान शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप की रेस में छलांग लगाई है।
रबाडा ने पर्पल कैप छीनी
RR के खिलाफ मैच में कगिसो रबाडा ने 2 विकेट हासिल किए। इसी के साथ उनके इस सीजन में 18 विकेट हो गए हैं। वह पर्पल कैप की लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। रबाडा इससे पहले IPL 2020 में भी पर्पल कैप जीत चुके हैं। वे दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलते हुए 30 विकेट के लिए थे।
RCB के भुवनेश्वर कुमार और CSK के अंशुल कंबोज 17-17 विकेट के साथ दूसरे और तीसरी पोजीशन पर हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के प्रिंस यादव और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ईशान मलिंगा 16-16 विकेट के साथ रेस में बने हुए हैं।

राशिद खान ने भी लगाई छलांग
गुजरात टाइटंस (GT) के स्पिनर राशिद खान ने RR के खिलाफ 4 विकेट लिए। अब उनके नाम 15 विकेट हो गए हैं। वह टॉप-6 बॉलर्स में शामिल हो गए हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में कौन-कौन
ऑरेंज कैप की रेस में SRH के हेनरिक क्लासेन अभी भी 494 रन के साथ टॉप पर हैं। उनके बाद अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे पर है। DC के केएल राहुल 468 रन के साथ तीसरी पोजीशन में हैं।
गिल ने कप्तानी इनिंग खेली
GT के कप्तान शुभमन गिल ने RR के खिलाफ 44 बॉल में 84 रन की अच्छी इनिंग खेली। इसी के साथ वह 462 रन लेकर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।
वहीं साई सुदर्शन ने 55 रन की इनिंग खेलकर अपने कुल रन 440 तक पहुंचाए। RR के यंग बैटर वैभव सूर्यवंशी ने भी 16 बॉल में 36 रन बनाकर 440 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि, स्ट्राइक रेट बेहतर होने की वजह से वैभव सुदर्शन से ऊपर हैं।


