एक दिन में IPL के दो बड़े रिकॉर्ड्स की बराबरी: 278वां मैच खेलकर Ro-Ko अब धोनी के साथ टॉप पर; उर्विल की 13 बॉल पर फिफ्टी
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन में रविवार (10 मई) को डबल हेडर खेला गया। दोनों मैच में दो बड़े रिकॉर्ड की बराबरी हुई। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर किया। इस मैच में IPL हिस्ट्री की फास्टेस्ट फिफ्टी की बराबरी हुई।
दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया, जिसे RCB ने 2 विकेट से जीता। इस मैच में उतरते ही Ro-Ko यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों अपना अगला मैच खेलते ही यह रिकॉर्ड तोड़ भी देंगे।
आइए जानते हैं विस्तार से दोनों रिकॉर्ड्स के बारे में…
13 बॉल पर IPL की फास्टेस्ट फिफ्टी
पहले फास्टेस्ट फिफ्टी के रिकॉर्ड की बात करते हैं, तो रविवार को हुए पहले ही मैच में बना। इस मुकाबले में चेन्नई टीम के उर्विल पटेल ने 13 बॉल पर फिफ्टी लगाई। इस तरह उन्होंने IPL हिस्ट्री की फास्टेस्ट फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
IPL में फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स (RR) के यशस्वी जायसवाल के नाम है, जिन्होंने 11 मई 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ईडन गार्डन्स में लगाई थी। अब उर्विल ने उनकी बराबरी कर ली है।
सबसे ज्यादा IPL मैच का रिकॉर्ड
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। चेन्नई टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने अब तक 278 मैच खेले हैं। रविवार को रोहित और कोहली ने एकदूसरे के खिलाफ मैच खेला। यह इन दोनों का ही 278वां IPL मैच रहा।
अब रोहित और कोहली अपना अगला मैच खेलते ही धोनी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। कोहली यह रिकॉर्ड पहले तोड़ेंगे, क्योंकि RCB को अगला मैच 13 मई को ही खेलना है। जबकि मुंबई को अगला मैच 14 मई को खेलना है। दूसरी ओर धोनी चोट के चलते इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेले। आगे भी उनके खेलने पर सस्पेंस है।

