1426 सिक्स और 15 सेंचुरी: IPL 2026 में 65 बार 200+ स्कोर बना, जानिए पिछले सीजन से कम्पैरिजन और रिकॉर्ड
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन काफी रोमांचक रहा, जहां 65 पारियों में 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बना। खास बात यह रही कि 18 बार यह स्कोर चेज भी किया गया। इसी सीजन में सबसे ज्यादा 27450 रन बने और सबसे ज्यादा 1426 सिक्स भी लगे। इस सीजन में 15 सेंचुरी और 154 फिफ्टी भी लगीं।
हालांकि विकेट के मामले में 2023 सीजन अब भी टॉप पर है। सबसे ज्यादा 914 विकेट का रिकॉर्ड इसी सीजन में बना था। 2026 सीजन इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है, जिसमें 878 विकेट गिरे। आइए ग्राफिक्स में जानते हैं 2026 और 2025 IPL सीजन का कम्पैरिजन…

दोनों सीजन में RCB चैम्पियन
दोनों ही सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ही चैम्पियन बनी। दोनों ही बार रजत पाटीदार कप्तान रहे। पिछली बार RCB ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। इस बार फाइनल में गुजरात टाइटन्स को शिकस्त दी।

