मुंबई IPL प्लेऑफ की रेस से बाहर: बेंगलुरु ने 2 विकेट से हराया; क्रुणाल की फिफ्टी, भुवी को 4 विकेट
Published: Updated:
3 min read

RCB के स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने 46 बॉल पर 73 रन की पारी खेली। इसमें 5 सिक्स और 4 चौके लगाए। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 54वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रविवार (10 मई) को खेला गया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में हुए इस मैच को RCB ने 2 विकेट से जीत लिया। इसी के साथ मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। जबकि बेंगलुरु टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। 4 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मुंबई टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या चोट के चलते लगातार दूसरा मैच नहीं खेले। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली।
मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। जवाब में MI ने 167 रन का टारगेट सेट किया, जिसे बेंगलुरु टीम ने 8 विकेट गंवाकर आखिरी बॉल पर चेज कर लिया।
बेंगलुरु टीम 167/8, क्रुणाल की फिफ्टी
मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। जवाब में MI ने 167 रन का टारगेट सेट किया, जिसे बेंगलुरु टीम ने 8 विकेट गंवाकर आखिरी बॉल पर चेज कर लिया।
स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने 46 बॉल पर 73 रन की पारी खेली। इसमें 5 सिक्स और 4 चौके लगाए। जैकब बेथेल ने 27 बॉल पर 26 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बैटर 20 का आंकड़ा नहीं छू सका। MI के लिए कॉर्बिन बॉश ने 4 और दीपक चाहर ने 2 विकेट लिए।
मुंबई टीम 166/7, तिलक की फिफ्टी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 28 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तिलक वर्मा और नमन धीर ने 57 बॉल पर 82 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला। तिलक ने 42 बॉल पर 57 रन की पारी खेली। नमन ने 32 बॉल पर 47 रन बनाए।
इसके बदौलत मुंबई टीम ने 7 विकेट गंवाकर 166 रन बनाए। बेंगलुरु टीम के लिए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 23 रन देकर 4 विकेट लिए। जोश हेजलवुड, रसिक सलाम और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट लिया।
मुंबई अब प्लेऑफ की रेस से बाहर
MI टीम यह मैच हारते ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। इस टीम ने अब तक 11 में से सिर्फ 3 ही मैच जीते और 8 हारे हैं। 6 अंक के साथ यह टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है।
दूसरी ओर RCB टीम ने अब तक 11 में से 7 मैच जीते और 4 हारे हैं। 14 पॉइंट्स के साथ यह टीम अब टॉप पर पहुंच गई है। बेंगलुरु टीम यह मैच जीतकर प्लेऑफ की दहलीज पर भी पहुंच गई है। एक जीत से प्लेऑफ में एंट्री पक्की होगी।
RCB Vs MI हेड-टू-हेड
कुल मैच: 36
बेंगलुरु ने जीते: 20
मुंबई ने जीते: 16
दोनों प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर।
इम्पैक्ट सब: ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज और शार्दुल ठाकुर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार।
इम्पैक्ट सब: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह और वेंकटेश अय्यर।

