इस सीजन RCB Vs GT तीसरा मैच: बारिश की आशंका 80%, मैच रद्द हुआ तो क्या; यहां पॉसिबल 11, पिच रिपोर्ट और बाकी सबकुछ
Published:
3 min read

RCB ने पिछला सीजन जीता था। यह इस टीम का पहला खिताब रहा। दूसरी ओर गुजरात टीम IPL 2022 सीजन में आई थी और उसने पहले ही सीजन में खिताब अपने नाम किया था।
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन अब प्लेऑफ में एंट्री कर चुका है। पहला क्वालिफायर पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच आज (26 मई) ही खेला जाएगा। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
Accuweather के मुताबिक, मंगलवार को धर्मशाला में बारिश की आशंका 80% तक है। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवाओं की गति 37 km/h के करीब रहेगी।
यदि बारिश आती है तो क्या...
- प्लेऑफ राउंड में कोई रिजर्व डे नहीं है। यह सिर्फ फाइनल के लिए ही रखा गया है।
- प्लेऑफ मैच में बारिश आती है तो सबसे पहले अंपायर मैच को कम्प्लीट कराने की पूरी कोशिश करेंगे।
- मुकाबला कम से कम 5-5 ओवर का कराया जा सकता है। साथ ही मैच को आगे बढ़ाने के लिए 2 घंटे का एक्स्ट्रा टाइम होता है।
- ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में यह टाइम सिर्फ एक घंटे का होता है।
- यदि बारिश के कारण मैच शुरू ही नहीं हो पाता है और 5-5 ओवर के मैच की भी उम्मीद ना हो, तब रिजल्ट नहीं निकलता तब तक सुपर ओवर होंगे।
- यदि बारिश के कारण सुपर ओवर होना भी मुश्किल हैं, तब मुकाबला रद्द माना जाएगा।
- ऐसी स्थिति में दोनों टीम की पॉइंट्स टेबल में पोजिशन देखेंगे। जो टीम ऊपर रहेगी, वो जीती हुई मानी जाएगी।

पिच रिपोर्ट
पिच पर घास रहेगी। यह घास सूखी हो तब भी शुरुआत में बॉल रुककर आती है। जैसे-जैसे तापमान गिरता है, पिच सामान्य होने लगती है। स्टेडियम की आउटफील्ड छोटी है। यहां पहाड़ों की हवाएं जब असर डालती हैं तो टारगेट चेज करना मुश्किल हो जाता है।
धर्मशाला में इस सीजन का यह चौथा मैच है। शुरुआती दो मैचों में चेज करने वाली टीम जीती थी। तीसरे मैच में RCB ने 222 स्कोर बनाकर 23 रन से पंजाब किंग्स को हराया था। यहां RCB को खेलने का अनुभव है, जबकि गुजरात टीम इस सीजन यहां अपना पहला मैच खेलेगी।
तिलक ने पिच को लेकर क्या सलाह दी थी
मुंबई ने इस मैदान पर पंजाब को 6 विकेट से हराया था। प्लेयर ऑफ द मैच तिलक वर्मा थे, जिन्होंने 33 बॉल पर नाबाद 75 रन बनाए थे। मैच के बाद उन्होंने चेज करने को लेकर कहा था- यहां स्लोअर बॉल कभी भी आ सकती है, उसके लिए खुद को तैयार रखें। यदि बॉल फास्ट हो तो आंख बंद करके बैट घुमाएं, क्योंकि मिस हिट या अधूरी हिट से भी बॉल बाउंड्री पार जाती है।

कौन हो सकते हैं इम्पैक्ट प्लेयर
GT टीम निशांत सिंधु की जगह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर किसी स्पिनर या पेसर को मैदान पर आ सकती है। वैसे रात के समय धर्मशाला के इस स्टेडियम में स्पिनर कारगर नहीं होते हैं। ऐसे में पेसर को लाने की ज्यादा उम्मीद है।
पेसर रसिख सलाम को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर उतार सकती है। उसकी जगह बैटर वेंकटेश अय्यर, पडिक्कल या कोहली को बाहर किया जा सकता है।
दोनों पॉसिबल प्लेइंग-11
बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फिल साल्ट/वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी/सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।

