IPL 2026 फाइनल के यादगार पल: विराट ने छक्का जड़कर मैच जिताया, खिलाड़ियों ने डांस किया; क्रुणाल पंड्या बेटे के साथ मस्ती करते दिखे
Published:Updated:
3 min read
स्पोर्ट्स डेस्क। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जैसे ही IPL 2026 की आखिरी गेंद फेंकी गई, वैसे ही पूरे स्टेडियम में RCB-RCB गूंजने लगा। मैदान पर खिलाड़ी दौड़ लगाते दिखे और स्टेडियम में मौजूद फैंस नाचने-गाने लग गए। पूरा स्टेडियम RCB के रंग में रंगा हुआ नजर आने लगा।
RCB की यह लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी रही। रजत पाटीदार की शानदार कप्तानी और विराट कोहली का लाजवाब फॉर्म फाइनल मुकाबले में भी बरकरार रहा। दिलचस्प बात यह रही कि विराट कोहली ने ही छक्का जड़कर RCB को चैंपियन बनाया। प्लेऑफ की तरह ही फाइनल मुकाबले के बाद भी वह इस जीत के जश्न को पत्नी अनुष्का के साथ मनाते नजर आए। कुछ और भी ऐसे पल थे, जिसने इस फाइनल में चार चांद लगा दिए। चुनिंदा तस्वीरें देखें..
रजत पाटीदार, क्रुणाल पंड्या समेत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अन्य खिलाड़ी आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद पंजाबी ढोल की धुन पर जमकर नाचते नजर आए।
RCB की जीत पर विराट कोहली के विजयी छक्का लगाते ही स्टैंड्स में बैठीं अनुष्का शर्मा खुशी से झूम उठीं।
RCB की आईपीएल 2026 जीत के बाद बेंगलुरु में हजारों प्रशंसक सड़कों पर उतर आए और जमकर जश्न मनाया।
IPL जीत के बाद क्रुणाल पंड्या मैदान पर अपने बेटे के साथ खेलते नजर आए, वहीं विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ गले लगकर जश्न मनाया।
RCB की दूसरी IPL ट्रॉफी के बाद विराट कोहली जब डांस कर रहे थे, तब उनके हाथ में 1.6 करोड़ की लग्जरी घड़ी नजर आई। उन्होंने Philippe कंपनी की Patek Philippe Aquanaut Travel Time मॉडल पहन रखा था।
विराट कोहली ने अपने बल्लेबाजी पैड्स फैंस को दिए। उनका यह खास और दिल जीत लेने वाला अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वैभव सूर्यवंशी ने रिटेनिंग फीस, मैच फीस और पुरस्कार राशि मिलाकर 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जबकि उनकी टीम फाइनल तक नहीं पहुंच सकी।
सूर्यवंशी को IPL 2026 में कई इनाम मिले। उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर के लिए 15 लाख रुपये मिले, ऑरेंज कैप के लिए 10 लाख, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन के लिए 10 लाख (साथ में टाटा सिएरा), सुपर सिक्सेस के लिए 10 लाख (72 छक्कों के लिए) और इमर्जिंग प्लेयर के लिए 10 लाख रुपये मिले।
विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी की बात करते हुए एक तस्वीर भी सामने आई। मैच के बाद दोनों खिलाड़ी काफी देर तक मैदान में बातचीत करते दिखे।
IPL 2026 के फाइनल में RCB की जीत के बाद कई सेलिब्रिटी जैसे करण जौहर, ऋषभ शेट्टी और अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर आरसीबी और विराट को बधाई दी। कोहली, अनुष्का शर्मा और दिनेश कार्तिक आरसीबी की दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जीत के बाद साथ में डांस करते और जश्न मनाते नजर आए, और उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।
कोहली ने आईपीएल 2026 में 16 पारियों में 675 रन बनाए और फाइनल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेलकर आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।
फाइनल के दौरान एक खराब मोमेंट भी नजर आया। RCB के रन चेज के दौरान विराट कोहली और साईं सुदर्शन के बीच मैदान पर तीखी बहस हो गई थी।