ये फैसला मेरे कंट्रोल में नहीं: IPL फाइनल बेंगलुरु में नहीं होने पर पाटीदार का बयान, कहा- अब क्वालिफायर पर फोकस
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने फाइनल वेन्यू बदलने पर पहली बार रिएक्ट किया है। IPL 2026 का फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट किए जाने पर पाटीदार ने कहा कि यह फैसला उनके कंट्रोल में नहीं है। टीम फिलहाल सिर्फ फाइनल में पहुंचने पर फोकस कर रही है।
RCB Vs GT
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच क्वालिफायर 1 मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की विनर टीम सीधे IPL 2026 के फाइनल में पहुंच जाएगी। हारने वाली टीम को क्वालिफायर 2 खेलने का मौका मिलेगा।
फोकस फाइनल पर- पाटीदार
रजत पाटीदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- यह हिस्टोरिकल मैदान है। फाइनल जहां भी होगा। वहीं खेला जाएगा। हमारा पूरा फोकस पहले फाइनल में पहुंचने पर है। दोनों टीमें पूरे सीजन में अच्छी क्रिकेट खेली हैं। मैच में वही टीम जीतेगी, जो प्रेशर में शांत रहकर खेलेगी। साथ ही अपना प्लान बेहतर तरीके से लागू करेगी।
फाइनल अहमदाबाद में
रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL गवर्निंग काउंसिल ने ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक कारणों की वजह से फाइनल को बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट किया। पिछले साल बेंगलुरु में हुई क्राउड मैनेजमेंट इंसिडेंट को भी इस फैसले की एक वजह माना जा रहा है।

लीग स्टेज में अच्छी परफॉर्मेंस
RCB और गुजरात टाइटंस दोनों ने लीग स्टेज में अच्छी परफॉर्मेंस की। दोनों टीमों ने बराबर पॉइट हासिल किए। गुजरात के पास शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे बैटर हैं। वहीं RCB की उम्मीदें विराट कोहली, रजत पाटीदार और एक्सपीरिएंस बॉलिंग अटैक पर टिकी रहेंगी।

