IPL से पहले राजस्थान टीम में बदलाव: संगकारा बने हेड कोच, द्रविड़ की जगह लेंगे; संजू सैमसन पहले ही साथ छोड़ चुके
Published: Updated:
2 min read

कुमार संगकारा की कोचिंग में राजस्थान टीम ने 2022 IPL सीजन का फाइनल खेला था। 2024 में टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। (@rajasthanroyals)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। फ्रेंचाइजी ने श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बैटर कुमार संगकारा को फिर से हेड कोच बनाया है। वे 2021 से 2024 में यह पद संभाल चुके हैं। संगकारा 2021 से टीम के डायरेक्टर भी हैं। यानी वे डबल ड्यूटी निभाते नजर आएंगे।
संगकारा से पहले 2025 सीजन के लिए राहुल द्रविड़ को हेड कोच बनाया गया था। उन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया। संगकारा की कोचिंग में राजस्थान टीम ने 2022 IPL सीजन का फाइनल खेला था। 2024 में टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी।
पिछली बार द्रविड़ टीम को कोच थे
द्रविड़ की कोचिंग में IPL 2025 में राजस्थान टीम 9वें नंबर पर रही थी। इस सीजन में टीम ने 14 में से सिर्फ 4 ही मैच जीते थे। पिछली बार तक संजू सैमसन कप्तान थे, लेकिन इस बार उन्होंने भी टीम का साथ छोड़ दिया है। संजू ट्रेड के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में चले गए हैं। उनके बदले चेन्नई टीम ने राजस्थान को रवींद्र जडेजा और सैम करन दिए हैं।
क्या कहा टीम के मालिक ने?
संगकारा ने कहा- मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारे पास एक मजबूत टीम है। हमें पता है कि हमें क्या करना है। दूसरी ओर फ्रेंचाइजी मालिक मनोज बडाले ने कहा- टीम को संगकारा की जरूरत है। उनकी लीडरशिप क्वालिटी और टीम की समझ हमारे लिए पॉजिटिव काम करेगी।
राजस्थान ने 7 प्लेयर रिलीज किए
IPL 2026 के लिए इस बार मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबु धाबी में होगी। इससे पहले सभी टीमों ने अपने प्लेयर की लिस्ट जारी कर दी है। राजस्थान रॉयल ने 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। उसके पर्स में अब 16.05 करोड़ रुपये हैं।
राजस्थान रॉयल (RR)
रिटेन प्लेयर: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर और जोफ्रा आर्चर वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, युधवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, वेना माफाका, नंद्रे बर्गर और लुआन-द्रे प्रिटोरियस
रिलीज प्लेयर: वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, फजल हक फारूकी, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कुणाल राठौड़ और अशोक शर्मा।

