कोहली के 9वीं बार IPL सीजन में 500+ रन: टॉप-4 स्कोरर में विराट-राहुल, भुवनेश्वर 24 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 सीजन में रविवार (17 मई) को खेले गए 62वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 23 रन से हराया। इस मैच में विराट कोहली ने फिफ्टी लगाकर ऑरेंज कैप के लिए टॉप-5 में एंट्री कर ली है। कोहली तीसरे और केएल राहुल चौथे नंबर पर हैं। इस वक्त ऑरेंज के अलावा पर्पल कैप की रेस भी इंटरेस्टिंग हो गई है। फिलहाल, पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार के पास है।
साई सुदर्शन ऑरेंज कैप होल्डर
ऑरेंज कैप इस समय साई सुदर्शन के पास है। गुजरात टाइटंस (GT) के इस ओपनर ने मौजूदा सीजन में 13 मैच में 554 रन बनाए हैं। उनके ठीक पीछे कप्तान शुभमन गिल हैं, जिनके 12 मैच में 552 रन हैं।
पंजाब के खिलाफ विराट कोहली ने 37 बॉल में 58 रन बनाए। इस इनिंग के बाद उनके 542 रन हो गए हैं। वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेल रहे KL राहुल ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 42 बॉल में 56 रन बनाए। राहुल अब 533 रन के साथ चौथी पोजिशन पर पहुंच गए हैं। उन्होंने हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ दिया।
वैभव सूर्यवंशी भी रेस में
वैभव सूर्यवंशी लगातार अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। RR के यंग ओपनर ने DC के खिलाफ सिर्फ 21 बॉल में 46 रन बनाए। अब उनके इस सीजन 486 रन हो गए हैं। वह छठे नंबर पर हैं। वहीं पंजाब किंग्स के बैटर कूपर कोनोली ने RCB के खिलाफ 22 बॉल में 37 रन बनाए। अब वह 473 रन के साथ 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

पर्पल कैप में भुवी आगे
भुवनेश्वर कुमार इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने मैच की शुरुआत में ही प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह को आउट कर पंजाब को बैकफुट पर ला दिया। अब उनके इस सीजन 24 विकेट हो गए हैं।
पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर कगिसो रबाडा हैं, जिनके 21 विकेट हैं। वहीं अंशुल कंबोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

