IPL 2026 में अब प्लेऑफ राउंड: ग्रुप स्टेज खत्म, पहले क्वालिफायर में RCB Vs GT; देखिए प्लेऑफ का फुल शेड्यूल
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन में ग्रुप स्टेज के सभी मैच खत्म हो गए हैं। प्लेऑफ की 4 टीमें भी तय हो गई हैं। यह टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटन्स (GT), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) हैं। अब इन चारों टीम के बीच खिताब के लिए रोमांचक मुकाबले होने हैं।
आज हम जानेंगे कि किन टीमों के बीच कौन से मुकाबले और कब खेले जाएंगे। यानी इस प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल जानेंगे। इस राउंड में सबसे पहले क्वालिफायर-1 खेला जाएगा। इसके बाद एलिमिनेटर और फिर क्वालिफायर-2 होगा। इनके बाद आखिर में खिताबी मुकाबला यानी फाइनल होगा।
क्वालिफायर-1
IPL रूल के मुताबिक, क्वालिफायर-1 मुकाबला पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीम के बीच होता है। इस बार बेंगलुरु ने टॉप किया है और गुजरात टीम दूसरे नंबर पर रही है। यानी क्वालिफायर-1 इन दोनों के बीच ही होगा। यह मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी।
क्वालिफायर-2
जबकि हारने वाली टीम को एक मौका और मिलेगा। यह टीम क्वालिफायर-2 खेलेगी। क्वालिफायर-2 मुकाबला एलिमिनेटर मैच की विजेता और क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम के बीच होता है। क्वालिफायर-2 जीतने वाली टीम फाइनल खेलती है, जबकि हारने वाली बाहर होती है।
एलिमिनेटर
अब बात एलिमिनेटर मैच की करते हैं। यह मैच पॉइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाता है। एलिमिनेटर जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 खेलती है, जबकि हारने वाली टीम बाहर हो जाती है। इस बार तीसरे नंबर पर हैदराबाद और चौथे नंबर पर राजस्थान टीम रही है।

