पंजाब की लगातार चौथी हार: दिल्ली 3 विकेट से जीतकर IPL प्लेऑफ की रेस में, अक्षर और मिलर की फिफ्टी
Published: Updated:
3 min read

दिल्ली टीम यह मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। उसने अब तक 12 मैच खेले, जिसमें से 5 जीते और 7 हारे हैं। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 55वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच सोमवार (11 मई) को खेला गया। धर्मशाला में हुए इस मैच को दिल्ली की टीम ने 3 विकेट से जीत लिया। इसी के साथ यह टीम अब भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। दूसरी ओर पंजाब टीम की यह लगातार चौथी हार है।
DC टीम- 216/7 (19 ओवर)
मैच में दिल्ली टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद पंजाब टीम ने 211 रन का टारगेट सेट किया, जिसे दिल्ली टीम ने 7 विकेट गंवाकर 19 ओवर में ही चेज कर लिया।
दिल्ली की टीम ने 7 विकेट पर 216 रन बनाए। इस दौरान कप्तान अक्षर पटेल ने 30 बॉल पर 56 रन की पारी खेली। डेविड मिलर ने 28 बॉल पर 51 रन बनाए। आखिर में आशुतोष शर्मा ने 10 बॉल पर 24 रन बनाए। पंजाब टीम के लिए अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए।
पंजाब टीम 210/5, प्रियांश-श्रेयस की फिफ्टी
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पंजाब टीम ने 5 विकेट पर 210 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 बॉल पर 59 रन की पारी खेली। इसमें 3 सिक्स और 5 चौके लगाए। ओपनर प्रियांश आर्य ने 33 बॉल पर 56 रन बनाए। उन्होंने 6 सिक्स और 2 चौके लगाए।
कूपर कोनोली ने 27 बॉल पर 38 रन बनाए। आखिर में सूर्यांश शेडगे ने 8 बॉल पर 21 रन बनाए। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट लिए। मुकेश कुमार को 1 सफलता मिली।
दिल्ली अब भी प्लेऑफ की रेस में
दिल्ली टीम यह मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। उसने अब तक 12 मैच खेले, जिसमें से 5 जीते और 7 हारे हैं। 10 पॉइंट्स के साथ यह टीम अब 7वें नंबर पर पहुंच गई है।
दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम 11 में से 6 मैच जीतकर चौथे नंबर पर है। उसने लगातार 4 मैच हारे हैं। एक मैच बेनतीजा रहा था। पंजाब टीम के अभी 13 पॉइंट्स हैं।
PBKS Vs DC हेड-टू-हेड
कुल मैच: 37
पंजाब जीती: 18
दिल्ली जीती: 18
बेनतीजा: 1
दोनों प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब: हरप्रीत बरार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद और प्रवीण दुबे।
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी।
इम्पैक्ट सब: पथुम निसंका, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम और त्रिपुराना विजय।

