IPL 2026 में धोनी विकेटकीपिंग नहीं करेंगे: कुंबले ने कहा- CSK अब फ्यूचर का सोच रही, माही का रिप्लेसमेंट हैं संजू सैमसन
Published:
3 min read

धोनी की कप्तानी में चेन्नई टीम ने पांच IPL (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) खिताब जीते हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में हुए बड़े बदलावों ने सबका ध्यान खींचा है। खासकर एमएस धोनी की भूमिका को लेकर अब नए सवाल उठ रहे हैं। पूर्व RCB कप्तान अनिल कुंबले ने कहा है कि शायद फैंस ने धोनी को आखिरी बार विकेटकीपिंग करते हुए देख लिया है। CSK ने राजस्थान से ट्रेड करके संजू सैमसन को टीम में शामिल किया है। इससे यह संकेत और भी मजबूत हो गया है कि टीम अब धोनी के रिटायरमेंट के बाद की तैयारी कर रही है।
चेन्नई क्या बदलाव
IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि संजू सैमसन अब CSK का हिस्सा बन गए हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड करके लिया गया है, और इसके बदले में CSK ने अपने दो बड़े खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और सैम करन जयपुर भेज दिए। इस ट्रेड ने सभी को हैरान कर दिया है।
संजू मैच विनर
कुंबले ने एक इंटरव्यू में कहा- धोनी अब 2026 में विकेटकीपिंग करते हुए नजर नहीं आएंगे। CSK को फ्यूचर के लिए माही का रिप्लेसमेंट संजू के रूप में मिल गया है। वह बैंटर और विकेटकीपर के साथ मैच विनर भी है। कुंबले ने आगे कहा- चेन्नई को ऐसे प्लेयर की जरूरत थी, जो माही के जाने के बाद टीम को संभाल पाए। संजू सैमसन में वो ताकत, स्किल और शख्सियत है। 2026 में संजू विकेटकीपिंग करेंगे और धोनी केवल इंपैक्ट प्लेयर के रूप में बैटिंग कर सकते हैं।
![]()
2026 IPL में CSK की स्ट्रैटजी बदलेगी
पिछले सीजन (IPL 2025) में धोनी ने 14 मैच में विकेटकीपिंग की थी। रुतुराज गायकवाड़ के इंजरी होने के बाद कप्तानी भी संभाली थी। अब संजू के आने से टीम की स्ट्रैटेजी बदल सकती है। CSK चाहती है कि संजू को पूरी जिम्मेदारी मिले और टीम अगले कई साल तक अलग तरीके से देखभाल करें।
सिर्फ धोनी ही नहीं रुतुराज की बैटिंग पोजिशन को लेकर भी चर्चा है। पिछले सीजन वो नंबर 3 पर खेले थे। ओपनिंग डेवॉन कॉन्वे और रचिन रवींद्र करते थे। आखिर में युवा आयुष म्हात्रे ने ओपनिंग में अच्छा परफॉर्म किया था।
रुतुराज बेस्ट ऑप्शन
कुंबले ने कहा- अब रुतुराज पूरी तरह फिट हैं। कप्तान भी बन गए हैं। ऐसे में रुतुराज को वापिस ओपनिंग करनी चाहिए। रुतुराज का ओपन करना CSK के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है।

