राजस्थान प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम: पंजाब-KKR बाहर; RR ने आखिरी मैच में मुंबई को 30 रन से हराया
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 69वां मैच मुंबई इंडियंस (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (PBKS) के बीच रविवार (24 मई) को खेला गया। वानखेड़े में हुए इस मैच को राजस्थान टीम ने 30 रन से जीत लिया। साथ ही RR प्लेऑफ में एंट्री करने वाली चौथी टीम भी बनी। इस नतीजे के साथ ही पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बाहर हो गई। जोफ्रा आर्चर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आर्चर ने 3 विकेट लिए और 15 बॉल पर 32 रन भी बनाए।
MI टीम 175/9, सूर्या की फिफ्टी
मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद राजस्थान टीम ने 206 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में मुंबई की टीम 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया।
मुंबई की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने 18 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 42 बॉल पर 60 रन बनाकर टीम को संभाला, लेकिन जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा कप्तान हार्दिक पंड्या ने 34 और विल जैक्स ने 33 रन बनाए।
इनके अलावा कोई भी बैटर 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए। नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा को 2-2 सफलता मिली।
राजस्थान टीम 205/8
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान टीम ने 8 विकेट पर 205 रन बनाए। कोई भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका। ध्रुव जुरेल ने 26 बॉल पर 38 और जोफ्रा आर्चर ने 15 बॉल पर 32 रन की पारी खेली। दासुन सनाका ने 29 और यशस्वी जायसवाल ने 27 रन बनाए।
आखिर में रवींद्र जडेजा 11 बॉल पर 19 और नंद्रे बर्गर 3 बॉल पर 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट लिए। विल जैक्स, एएम गजनफर और कॉर्बिन बॉश को 1-1 सफलता मिली।
राजस्थान की प्लेऑफ में एंट्री
राजस्थान के लिए यह डू आर डाई का मैच था, जिसे जीतकर टीम ने प्लेऑफ में एंट्री कर ली है। इस टीम के 14 मैच में 16 पॉइंट्स हैं। दूसरी ओर मुंबई की टीम है, जो 14 मैच में 4 जीत के साथ 9वें नंबर पर है। 10 मैच में उसे हार मिली। मुंबई टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
MI Vs RR हेड-टू-हेड
कुल मैच: 33
मुंबई जीती: 16
राजस्थान जीती: 16
बेनतीजा: 1
दोनों प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और ब्रिजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब: रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे।
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर और रघु शर्मा।
इम्पैक्ट सब: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत और ट्रेंट बोल्ट।

