क्रुणाल पंड्या को MI वाले दिन याद आए: बोले- बेहतरीन 6 साल वहीं गुजरे, पोलार्ड बड़े भाई जैसे; मुंबई के खिलाफ 46 बॉल में 73 रन बनाए
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रविवार (10 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 2 विकेट से हराया। RCB के स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने मैच विनिंग इनिंग खेली। उन्होंने MI से जुड़े मोमेंट्स के बारे में बात की। क्रुणाल ने कहा - मुंबई इंडियंस के लिए खेलना मेरे करियर का सबसे इम्पॉर्टेंट मोमेंट था।
73 रन और 2 विकेट
क्रुणाल ने 46 बॉल में 73 रन की अच्छी इनिंग खेली। इसमें 5 सिक्स और 4 चौके लगाए। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। रन चेज के दौरान RCB ने पावरप्ले में ही 39 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। क्रुणाल ने टीम को संभाला और आखिर तक लड़ाई जारी रखी। मैच के दौरान क्रुणाल को कई बार क्रैम्प्स भी आए। उन्होंने हार नहीं मानी।

‘टीम के इंजन थे’
मैच के बाद क्रुणाल ने कहा - मुंबई इंडियंस में मेरे सबसे अच्छे 6 साल गुजरे। कायरन पोलार्ड मेरे बड़े भाई जैसे हैं। MI में मेरे सबसे अच्छे साल बीते। पंड्या ब्रदर्स और पोलार्ड टीम का इंजन थे। हमने बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग से कई मैच जिताए।
क्रुणाल ने कहा- मुझे याद है 2021 में आखिरी मैच के बाद हम तीनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा था। तब लगा था कि शायद अब साथ खेलने का मौका नहीं मिलेगा। वह काफी इमोशनल मोमेंट था।

पोलार्ड की एक बात आज भी याद
क्रुणाल ने बताया - पोलार्ड हमेशा कहते थे कि अच्छे प्लेयर को ज्यादा समय तक दबाकर नहीं रखा जा सकता। उनकी यह बात आज भी मेरे साथ है।
MI के भरोसेमंद प्लेयर्स
2016 से 2021 तक क्रुणाल पंड्या MI के भरोसेमंद प्लेयर्स में शामिल रहे। 2017 IPL फाइनल में उन्होंने 47 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था। वहीं 2020 फाइनल में उन्होंने जीत दिलाने वाले रन भी बनाए थे।


