हार्दिक को रिलीज करे MI: मांजरेकर बोले- बुमराह को कप्तान बनाएं, वे मैच सिचुएशन को बेहतर समझते हैं
Published:
2 min read

5 बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस (MI) टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। टीम ने अब तक (11 मई तक) 11 मैच खेले, जिसमें से 3 जीते और 8 हारे हैं। ( फोटो सोर्स- @IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) के खराब परफॉर्मेंस के बाद टीम की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा है कि MI को अब हार्दिक पंड्या की जगह जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाना चाहिए।
RCB से हारकर प्लेऑफ से बाहर हुई MI
हार्दिक की कप्तानी में MI का IPL 2026 सीजन बेहद खराब रहा। टीम 11 मैच में 8 हार के साथ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। आखिरी बॉल पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से मिली हार के बाद टीम को क्रिटिसाइज किया जा रहा है।

हार्दिक को रिलीज करने की बात
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस अगले सीजन से पहले हार्दिक पंड्या को रिलीज कर सकती है। हालांकि, फ्रेंचाइजी की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।
बुमराह में कप्तानी की समझ
संजय मांजरेकर ने कहा -जसप्रीत बुमराह खेल को काफी अच्छी तरह समझते हैं। बुमराह बैटर, पिच और मैच सिचुएशन को अच्छे तरीके से पढ़ते हैं। मैं उन्हें कप्तानी करते देखना चाहता हूं। टेस्ट क्रिकेट की तुलना में IPL में कप्तानी करना बुमराह के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।

हार्दिक के साथ नेहरा भी चाहिए थे
उन्होंने कहा- अगर MI हार्दिक को वापस ला रही थी तो उन्हें आशीष नेहरा को भी साथ लाना चाहिए था। यह एक पैकेज जैसा था। MI को हार्दिक की जगह जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाना चाहिए। IPL 2026 में MI प्लेऑफ से बाहर हो गई है।

