चिन्नास्वामी से IPL मैच शिफ्ट नहीं होने देंगे: कर्नाटक के डिप्टी CM का दावा; RCB की जीत के जश्न में भगदड़ के बाद यहां 11 की मौत हुई थी
Published:
2 min read

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम IPL 2025 सीजन में चैम्पियन रही थी। यह इस टीम का पहला IPL खिताब है। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और विराट कोहली के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन के मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से शिफ्ट नहीं किए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि IPL के सभी मैच इसी मैदान पर होंगे।
मैच हटने की अटकलों पर विराम
IPL 2025 सीजन में RCB ने अपना पहला खिताब जीता था। इसके बाद कोहली समेत पूरी टीम और स्टाफ ने इसी चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4 जून को सेलिब्रेशन किया था। बेंगलुरु में विक्ट्री परेड भी निकली थी। इसी दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची, जिसमें 11 की मौत हुई थी। इसे लेकर काफी विवाद हुआ था।
यही वजह थी कि वुमन्स ODI वर्ल्ड कप 2025 के मैच भी इस स्टेडियम से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शिफ्ट कर दिए गए थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि IPL 2026 के मैच भी यहां से शिफ्ट हो सकते हैं।
रविवार को KCA चुनाव में मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा कि यह कर्नाटक और बेंगलुरु की प्रतिष्ठा का मामला है। उन्होंने भरोसा दिया कि अगले सभी IPL मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही होंगे।
यह भी पढ़ें : कोहली सिंहाचलम मंदिर पहुंचे, VIDEO: अफ्रीकी वनडे सीरीज में टॉप स्कोरर थे, प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने
अबू धाबी में होगा IPL 2026 मिनी ऑक्शन
IPL 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी। यह मिनी ऑक्शन होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन, लुंगी एंगिडी, टिम सैफर्ट और ब्लेसिंग मुजरबानी को रिलीज कर दिया है।

