IPL 2026, LSG Vs CSK LIVE: लखनऊ को 188 का टारगेट, कार्तिक की फिफ्टी, आकाश को 3 विकेट
Published: Updated:
3 min read

चेन्नई टीम के बैटर कार्तिक शर्मा ने फिफ्टी लगाई। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 59वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। मैच में लखनऊ टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। जवाब में चेन्नई टीम ने 188 रन का टारगेट सेट किया। चोटिल महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन का एक भी मैच नहीं खेला। वे इस मैच में भी बाहर हैं।
चेन्नई टीम 187/5, कार्तिक की फिफ्टी
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई टीम ने 5 विकेट पर 187 रन बनाए। टीम ने 52 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कार्तिक शर्मा और डेवॉल्ड ब्रेविस ने 44 बॉल पर 70 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला। कार्तिक ने 42 बॉल पर 71 रन की पारी खेली। इसमें 5 सिक्स और 6 चौके लगाए।
ब्रेविस ने 16 बॉल पर 25 रन बनाए। ओपनर संजू सैमसन ने 20 बॉल पर 20 और शिवम दुबे ने 16 बॉल पर नाबाद 32 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी 20 का आंकड़ा नहीं छू सका। लखनऊ टीम के लिए पेसर आकाश सिंह ने 26 रन देकर 3 विकेट लिए। मोहम्मद शमी और शहबाज अहमद को 1-1 सफलता मिली।
लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर
चेन्नई के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। यह टीम अभी 12 अंक के साथ पॉइंट्स में 5वें नंबर पर काबिज है। यह मैच जीतकर 14 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर पहुंच जाएगी। चेन्नई ने 11 में से 6 मैच जीते और 5 हारे हैं।
दूसरी ओर लखनऊ की टीम है, जो पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। इस टीम ने अब तक 11 मैच खेले और सिर्फ 3 जीते हैं। 8 में उसे हार मिली। लखनऊ अभी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है।
LSG Vs CSK हेड-टू-हेड
कुल मैच: 7
चेन्नई जीती: 3
लखनऊ जीती: 3
बेनतीजा: 1
दोनों प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह और प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट सब: जोश इंग्लिस, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह और आयुष बदोनी।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवॉल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और मुकेश चौधरी।
इम्पैक्ट सब: गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट और मैट हेनरी।

