दिल्ली अपना आखिरी मैच जीती: कोलकाता को 40 रन से हराया, दोनों टीमें प्लेऑफ से बाहर
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन में ग्रुप स्टेज का आखिरी यानी 70वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच रविवार (24 मई) को खेला गया। ईडन गार्डन्स में हुए इस मैच को दिल्ली ने 40 रन से जीत लिया। इस नतीजे का दोनों टीम पर कोई असर नहीं हुआ, क्योंकि दोनों ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं।
मैच में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद दिल्ली ने 204 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में कोलकाता टीम 18.4 ओवर में 163 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया।
कोलकाता प्लेऑफ से बाहर
रविवार (24 मई) के दिन ही दोपहर के मैच में राजस्थान ने मुंबई को हराकर प्लेऑफ में एंट्री कर ली है। इस नतीजे के साथ ही कोलकाता टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है। KKR के 14 मैच में 13 ही पॉइंट्स हैं।
दूसरी ओर दिल्ली की टीम है, जो 14 मैच में 7 जीत के साथ छठवें नंबर पर है। 7 मैच में उसे हार मिली। दिल्ली टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
KKR Vs DC हेड-टू-हेड
कुल मैच: 37
कोलकाता जीती: 20
दिल्ली जीती: 16
बेनतीजा: 1
दोनों प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी।
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी।

