मैं रिकॉर्ड्स का पीछा नहीं कर रहा: गेल के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड न तोड़ पाने पर बोले वैभव; सचिन से युवराज तक सभी फैन हुए
Published:
3 min read

मैच में वैभव सूर्यवंशी 29 बॉल पर 97 रन बनाकर आउट हुए। वे क्रिस गेल के 30 बॉल पर सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। ( फोटो सोर्स - @IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. राजस्थान रॉयल्स (RR) के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ सिर्फ 29 बॉल में 97 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 334.48 रही। वैभव क्रिस गेल के सबसे तेज IPL सेंचुरी के रिकॉर्ड से सिर्फ 3 रन दूर रह गए। गेल ने IPL 2013 में 30 बॉल में शतक लगाया था।
मैच के बाद वैभव ने कहा- मुझे मैच खत्म होने के बाद पता चला। मेरा फोकस सिर्फ सिक्स मारने और टीम के लिए ज्यादा रन बनाने पर था। सेंचुरी आगे भी आएंगी।

वैभव के मुरीद हुए साथी क्रिकेटर्स
राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग ने कहा - हम उसे खुलकर खेलने देते हैं। वह नेट्स में खूब बैटिंग करता है। अपना काम जानता है। वहीं RR के पेसर जोफ्रा आर्चर ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा- जितने ज्यादा रन वह बनाएगा। उतना हमारे लिए अच्छा है। वैभव 150 रन भी बना सकता है।
शॉट्स की क्वालिटी कमाल है- इयान बिशप
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर लिखा- वैभव का बैट स्विंग मस्त है। वह फ्रंट फुट हटाकर जगह बनाता है। यहीं उसे खुलकर खेलने की आजादी देता है। यह इनिंग बेस्ट थी। पूर्व वेस्टइंडीज पेसर इयान बिशप ने कहा- वैभव की बैटिंग बहुत स्पेशल है। अपने पहले IPL प्लेऑफ मैच में सिर्फ 29 बॉल में 97 रन बनाना बड़ी बात है। शॉट्स की क्वालिटी कमाल है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने लिखा- हम एक चमत्कार देख रहे हैं। वो फ्युचर स्टार हैं। सूर्यवंशी तो वंडर बॉय है।

बच्चा कमाल है- युवराज
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने लिखा- वैभव मजाक लग रहा है। कवर के ऊपर लगाया गया सिक्स इनक्रेडिबल (अविश्वसनीय) था। युवराज सिंह ने वैभव के रिकॉर्ड पर रिक्शन देते हुए लिखा- बॉस बेबी ने यूनिवर्स बॉस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह बच्चा कमाल है। वहीं श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने कहा- वैभव की हिटिंग काफी खास है। इतनी कम उम्र में इतना कॉन्फिडेंस अच्छा है।
600 रन बनाने वाले यंग बैटर वैभव
वैभव IPL हिस्ट्री में एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव ने IPL 2026 में 65 छक्के लगाए। साथ ही वह IPL के एक सीजन में 600 रन बनाने वाले सबसे यंग बैटर भी बने। उन्होंने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने दिल्ली के लिए खेलते हुए 2018 में यह रिकॉर्ड बनाया था।

RR VS GT
राजस्थान रॉयल्स ने यह मुकाबला जीतकर क्वालिफायर 2 में जगह बनाई। अब टीम का सामना गुजरात टाइटंस से होगा।

