पंजाब किंग्स Do or Die में फंसी: खराब फील्डिंग और बॉलिंग, टीम कॉम्बिनेशन भी गलत; जानिए 5वीं हार के 6 कारण
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. करीब आधे IPL तक टॉप पर रहने वाली पंजाब किंग्स पर अब प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। वह Do or Dir वाली स्थिति में पहुंच गई है। यहां से उसे अगले राउंड में जाने के लिए हर हाल में बैक टू बैक जीत की दरकार होगी।
पंजाब की यह हालत गुरुवार (14 मई) को हुए मुकाबले के बाद हुई। यहां उसका सामना मुंबई इंडियंस से था। इस मैच में उसे 6 विकेट से हार मिली। पंजाब की यह लगातार 5वीं हार थी। इस नतीजे के बाद यह टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर खिसक गई।
टीम ने सीजन की शुरुआत लगातार 6 जीत के साथ की थी। अब बैक टू बैक हार के बाद पंजाब के 12 मैच में 13 पॉइंट्स हैं। ऐसे में टीम को प्लेऑफ के टिकट के लिए बचे हुए दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे।
हार की वजह 6 पॉइंट्स में समझे...
- खराब फील्डिंग: पंजाब किंग्स (PBKS) की हार की सबसे बड़ी वजह खराब फील्डिंग रही। पिछले 2 मैच में टीम ने 5 कैच छोड़े। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ टीम ने अक्षर पटेल का कैच छोड़ा था। इसके बाद अक्षर ने फिफ्टी लगाई थी।
- शशांक-नेहल आउट ऑफ फॉर्म: मिडिल ऑर्डर बैटर्स शशांक सिंह और नेहल वढेरा की परफॉर्मेंस भी हार की वजह है। नेहल वढेरा ने इस सीजन सबसे ज्यादा 7 कैच छोड़े हैं। वहीं शशांक सिंह के नाम 6 ड्रॉप कैच हैं। बैटिंग में भी दोनों फ्लॉप रहे। शशांक लगातार छोटी इनिंग खेल रहे हैं। नेहल 8 मैच में सिर्फ 65 रन बना पाए हैं।

- बॉलिंग ने भी टीम डुबोई: पंजाब की बॉलिंग इस सीजन काफी कमजोर दिखी। अर्शदीप सिंह इस सीजन सबसे महंगे नजर आए। अर्शदीप ने ज्यादातर मैच में 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन दिए हैं।
- लगातार बदल रही प्लेइंग-11: टीम मैनेजमेंट लगातार बॉलर्स में बदलाव कर रहा है। पहले जेवियर बार्टलेट और अर्शदीप की जोड़ी ठीक ठाक परफॉर्मेंस कर रही थी। बाद में लॉकी फर्ग्यूसन की एंट्री से कॉम्बिनेशन बिगड़ गया। दिल्ली के खिलाफ टीम ने 3 लेफ्ट आर्म पेसर उतार दिए। इसके बाद नुकसान भी उठाना पड़ा।

- सरपंच साहब भी बड़े मैचों में फ्लॉप: कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस सीजन 5 फिफ्टी जरूर लगाई हैं लेकिन बड़े मुकाबलों में वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। अय्यर ने 12 मैच में सिर्फ 396 रन बनाए।
- ऑफ फील्ड कंट्रोवर्सी: टीम के अंदर डिसिप्लिन और फिटनेस को लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आईं। पिछले कुछ हफ्तों में प्रभसिमरन सिंह का वजन करीब 10 KG तक बढ़ गया। प्लेयर्स की फिटनेस पर भी सवाल उठाए गए हैं। कई प्लेयर्स देर रात तक गेम खेलते रहते हैं। फिर प्रैक्टिस सेशन में नहीं पहुंचते। इतना ही नहीं, कुछ प्लेयर्स फ्लाइट तक मिस कर रहे हैं। इसके बाद टीम की को-ओनर प्रीति जिटा को सोशल मीडिया पर सफाई भी देनी पड़ी थी।

अब क्या करना होगा?
पंजाब किंग्स (PBKS) को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब अपने दोनों मैच जीतने होंगे। टीम का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और फिर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से है। अगर पंजाब को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो फील्डिंग, बॉलिंग और टीम सिलेक्शन में सुधार करना होगा।

