IPL में हनी ट्रैप अलर्ट: बिना परमिशन होटल रूम में एंट्री बैन, BCCI ने जारी की नई गाइडलाइन
Published:
2 min read

IPL 2026 (19वां सीजन) चल रहा है, जो 28 मार्च 2026 से 31 मई 2026 तक चलेगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 के बीच BCCI ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों को नई गाइडलाइन जारी की है। बोर्ड ने प्लेयर्स के होटल रूम, बस और डगआउट में बिना परमिशन बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी है। फ्रेंचाइजी मालिकों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
BCCI ने प्लेयर्स को हनी ट्रैप से सावधान रहने को कहा है। हाई प्रोफाइल टूर्नामेंट में प्लेयर्स को फंसाने या विवाद में डालने की कोशिश हो सकती है।
बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने सभी टीमों को भेजे गए 8 पेज के पत्र में कहा कि कई मामलों में बिना जानकारी के बाहरी लोग प्लेयर्स के होटल रूम तक पहुंच गए। अब बिना टीम मैनेजर की लिखित मंजूरी के किसी भी व्यक्ति को प्लेयर या सपोर्ट स्टाफ के कमरे में जाने की परमिशन नहीं होगी।

बोर्ड ने साफ किया कि प्लेयर्स से मुलाकात सिर्फ होटल लॉबी या रिसेप्शन पर ही होगी। प्लेयर को होटल छोड़ने से पहले सिक्योरिटी लायजन ऑफिसर या टीम इंटीग्रिटी ऑफिसर को जानकारी देनी होगी।
मालिकों की एंट्री पर भी रोक
BCCI ने टीम मालिकों को भी चेतावनी दी है। बोर्ड ने कहा कि मैच के दौरान डगआउट, ड्रेसिंग रूम या मैदान में जाकर खिलाड़ियों से बात करना या उन्हें गले लगाना नियमों के खिलाफ है।

