गुजरात की प्लेऑफ में एंट्री लगभग पक्की: हैदराबाद को 82 रन से हराया, होल्डर और रबाडा को 3-3 विकेट; सुदर्शन-सुंदर की फिफ्टी
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 56वां मैच गुजरात टाइटन्स (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मंगलवार (12 मई) को खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में गुजरात टीम ने 82 रन से जीत दर्ज की। इसके साथ ही प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। कगिसो रबाडा प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने 28 रन देकर 3 विकेट लिए।
मैच में सनराइजर्स टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद गुजरात टीम ने 169 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में हैदराबाद टीम 14.5 ओवर में 86 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
हैदराबाद टीम 86/10 (14.5 ओवर)
मैच में SRH टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। उसने 6 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए। ट्रेविस हेड 4 बॉल खेलकर खाता नहीं खोल सके। अभिषेक शर्मा ने 4 बॉल पर 6 रन बनाए। 23 रन पर तीसरा विकेट गिरा। ईशान किशन 7 बॉल पर 11 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने 32 के स्कोर पर चौथा विकेट भी गंवा दिया। स्मरण रविचंद्रन 15 बॉल पर 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इसके बाद टीम जरा भी संभल नहीं सकी और 86 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। कोई भी बैटर 20 का आंकड़ा नहीं छू सका। सबसे ज्यादा 19 रन कप्तान पैट कमिंस ने बनाए। गुजरात टीम के लिए जेसन होल्डर और कगिसो रबाडा ने 3-3 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को 2 सफलता मिली।
गुजरात टीम 168/5
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टीम ने 5 विकेट पर 168 रन बनाए। ओपनर साई सुदर्शन ने 44 बॉल पर 61 रन की पारी खेली। इसमें 2 सिक्स और 5 चौके लगाए। आखिर में वॉशिंगटन सुंदर ने 33 बॉल पर 50 रन बनाए। निशांत सिंधु ने 14 बॉल पर 22 रन बनाए।
उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 5 और जोस बटलर ने 7 रन बनाए। हैदराबाद टीम के लिए प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट लिए। पैट कमिंस को 1 सफलता मिली।
गुजरात की प्लेऑफ में एंट्री लगभग पक्की
GT टीम ने यह मैच जीतकर 16 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। हैदराबाद टीम के इस समय 14 पॉइंट्स हैं। गुजरात पॉइंट्स टेबल में पर पहुंच गई है। GT ने अब तक 12 मैच खेले और 8 जीते हैं।
GT Vs SRH हेड-टू-हेड
कुल मैच: 8
गुजरात जीती: 6
हैदराबाद जीती: 1
बेनतीजा: 1
दोनों प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और ग्लेन फिलिप्स।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे।
इम्पैक्ट सब: ट्रेविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल और हर्ष दुबे।

