गुजरात तीसरी बार फाइनल में: अब RCB से खिताबी मुकाबला; राजस्थान को 7 विकेट से हराया, कप्तान गिल की सेंचुरी
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का क्वालिफायर-2 मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच शुक्रवार (29 मई) को खेला गया। न्यू चंडीगढ़ में हुए इस मैच को गुजरात टीम ने 18.4 ओवर में 7 विकेट से जीतकर तीसरी बार फाइनल में एंट्री कर ली है। अब खिताबी मुकाबला 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अहमदाबाद में होगा।
गुजरात टीम के कप्तान शुभमन गिल ने 47 बॉल पर सेंचुरी लगाई। मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद टीम ने 214 रन का टारगेट सेट किया, जिसे GT ने 3 विकेट गंवाकर चेज कर लिया।
गिल प्लेयर ऑफ द मैच
गुजरात टीम के कप्तान शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 53 बॉल पर 104 रन की मैच विनिंग पारी खेली।
अब IPL फाइनल RCB Vs GT
IPL 2026 का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। यह खिताबी मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। RCB ने क्वालिफायर-1 में गुजरात को 92 रन से हराया था।
GT टीम ने 7 विकेट से मैच जीता
215 रन के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टीम की शुरुआत शानदार रही। ओपनर शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 77 बॉल पर 167 रन की पार्टनरशिप की। कप्तान गिल ने 53 बॉल पर 104 रन की पारी खेली, जिसमें 3 सिक्स और 15 चौके लगाए।
सुदर्शन ने 32 बॉल पर 58 रन की पारी खेली। इस तरह गुजरात ने 18.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 219 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। राजस्थान टीम का कोई भी बॉलर गिल और सुदर्शन पर दबाव नहीं बना सका। जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।
दूसरा विकेट, गिल आउट
182 के स्कोर पर गुजरात टीम ने दूसरा विकेट गंवाया। कप्तान शुभमन गिल 53 बॉल पर 104 रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें LBW किया। गिल ने अपनी पारी में 3 सिक्स और 15 चौके लगाए।
गिल की 47 बॉल पर सेंचुरी
गुजरात टीम के कप्तान शुभमन गिल ने 47 बॉल पर सेंचुरी लगाई। इस पारी में 3 सिक्स और 15 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 210.42 का रहा। गिल की IPL में यह 5वीं सेंचुरी है।
सुदर्शन लगातार दूसरी बार हिटविकेट
गुजरात टीम के ओपनर साई सुदर्शन लगातार दूसरे मैच में हिटविकेट आउट हुए। उन्होंने 32 बॉल पर 58 रन की पारी खेली। पारी के 13वें ओवर की पांचवीं बॉल पर सुदर्शन हिटविकेट हुए। यह विकेट ब्रिजेश शर्मा को मिला। ठीक पिछले मैच में इसी तरह सुदर्शन हिटविकेट हुए थे।
सुदर्शन की 26 बॉल पर फिफ्टी
गुजरात टीम के ओपनर साई सुदर्शन ने 26 बॉल पर फिफ्टी लगाई। इस पारी में 1 सिक्स और 7 चौके लगाए। गुजरात ने 12 ओवर में बगैर विकेट के 156 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 48 बॉल पर 59 रन चाहिए।
गिल की 30 बॉल पर फिफ्टी
गुजरात टीम ने 9वें ओवर में 100 का स्कोर पार किया। टीम ने 9 ओवर में बगैर विकेट के 108 रन बनाए। शुभमन गिल ने 30 बॉल पर इसी ओवर में फिफ्टी पूरी की। साई सुदर्शन 23 बॉल पर 42 रन बनाकर खेल रहे।
GT टीम बगैर विकेट के 50 पार
गुजरात टीम ने 4 ओवर में ही 50 का स्कोर पार कर लिया। शुभमन गिल 22 और साई सुदर्शन 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। गुजरात को अब जीत के लिए 16 ओवर में 163 रन और चाहिए।
गुजरात की पारी शुरू, गिल-सुदर्शन क्रीज पर
गुजरात टीम 215 रन का टारगेट चेज करने उतरी है। टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला है। राजस्थान टीम के लिए पहला ओवर पेसर जोफ्रा आर्चर ने किया।
राजस्थान टीम 214/6, वैभव की फिफ्टी
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान टीम ने 6 विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 47 बॉल पर 96 रन की पारी खेली। वे लगातार दूसरी बार सेंचुरी लगाने से चूके हैं। पिछले मैच में वैभव ने 29 बॉल पर 97 रन बनाए थे। GT के खिलाफ इस मैच में रवींद्र जडेजा ने 35 बॉल पर नाबाद 45 रन बनाए।
आखिर में डोनोवन फेरेरा ने 11 बॉल पर नाबाद 38 रन बनाए। आखिरी ओवर स्पिनर राशिद खान ने किया, जिसमें फेरेरा ने 4 सिक्स लगाकर 27 रन बनाए। गुजरात टीम के लिए जेसन होल्डर और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 सफलता हासिल की।
वैभव फिर सेंचुरी से चूके
राजस्थान टीम को 172 के स्कोर पर छठवां झटका लगा। ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 47 बॉल पर 96 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में 7 सिक्स और 8 चौके लगाए। वे लगातार दूसरी बार सेंचुरी लगाने से चूके हैं। पिछले मैच में वैभव ने 29 बॉल पर 97 रन बनाए थे।
वैभव की 31 बॉल पर फिफ्टी
लगातार गिरते विकेट के बीच वैभव सूर्यवंशी ने एक छोर संभाले रखा और 31 बॉल पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने 2 सिक्स और 6 चौके लगाए। राजस्थान टीम ने 13 ओवर में 5 विकेट पर 120 रन बनाए।
चौथा विकेट, सनाका आउट
109 रन पर राजस्थान टीम ने चौथा विकेट गंवाया। दासुन सनाका 9 बॉल खेलकर 3 रन ही बना सके। जेसन होल्डर की बॉल पर विकेटकीपर जोस बटलर ने कैच लेकर सनाका को आउट किया।
तीसरा विकेट, पराग आउट
101 रन पर राजस्थान टीम ने तीसरा विकेट गंवाया। कप्तान रियान पराग 6 बॉल पर 11 रन बनाकर आउट हुए। जेसन होल्डर की बॉल पर कगिसो रबाडा ने बाउंड्री पर कैच लिया।
जडेजा रिटायर्ड हर्ट
रवींद्र जडेजा चोट लगने के चलते 9वें ओवर से पहले रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने 19 बॉल पर 34 रन बनाए। 8वें ओवर की दूसरी बॉल के बाद उन्होंने दर्द की शिकायत की, जिसके बाद मेडिकल टीम मैदान पर ट्रीटमेंट किया। हालांकि ओवर के बाद वे रिटायर्ड हर्ट हो गए।
RR टीम पावरप्ले में 70/2
राजस्थान टीम ने 27 बॉल पर फिफ्टी का स्कोर पार किया। टीम ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 70 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी 31 और रवींद्र जडेजा 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
दूसरा विकेट, जुरेल आउट
राजस्थान टीम ने 9 रन पर दूसरा विकेट गंवाया। इस बार कगिसो रबाडा ने ध्रुव जुरेल को पवेलियन भेजा। जुरेल ने 6 बॉल पर 7 रन बनाए। उनका कैच शुभमन गिल ने लिया।
पहला विकेट, यशस्वी आउट
राजस्थान टीम ने पहले ही ओवर में पहला विकेट गंवा दिया। सिराज ने चौथी बॉल पर यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा। यशस्वी ने 2 बॉल खेलकर एक रन बनाया। उनका कैच प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया।
वैभव-यशस्वी क्रीज पर
राजस्थान टीम की बैटिंग शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला। गुजरात के लिए पहला ओवर पेसर मोहम्मद सिराज ने किया।
गुजरात टाइटंस प्लेइंग-11:
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और अरशद खान।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश राज पुंजा।
इम्पैक्ट सब: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन पेराला, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे।
राजस्थान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी
मैच में कन्फ्यूजन के चलते दो बार टॉस हुआ। सिक्का गुजरात टीम के कप्तान शुभमन गिल ने उछाला। पहली बार में राजस्थान टीम के कप्तान रियान पराग ने क्या मांगा था, इसको लेकर कन्फ्यूजन रहा था। फिर दूसरी बार गिल ने सिक्का उछाला तो पराग ने हेड मांगा और टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया।
इसी सीजन में न्यू चंडीगढ़ मैदान पर 5 मैच
इस मैदान पर IPL 2026 सीजन में अब तक 5 मैच खेले गए। इसमें 3 बार चेज करने वाली टीम जीती। 3 ही बार दोनों इनिंग्स में स्कोर 200 से ज्यादा का बना। इसी मैदान पर RR ने PBKS के खिलाफ 223 रन का टारगेट 19.2 ओवर में चेज किया था।
हेड टू हेड में GT का पलड़ा भारी
हेड टू हेड रिकॉर्ड में GT आगे है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 10 मुकाबलों में GT ने 7 मैच जीते हैं। RR सिर्फ 3 मैच जीत पाई है। मैच प्रेडिक्शन की बात करें तो RR के पक्ष में दिख रही है। टीम लगातार 2 बड़े मैच जीतकर आ रही है और प्लेयर्स का कॉन्फिडेंस हाई है।

इस IPL सीजन में GT Vs RR
इस सीजन में दोनों टीमों के बीच अब तक 2 मैच खेले गए हैं। दोनों ही टीमों ने 1-1 मुकाबला जीता है। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया था। वहीं दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस को 77 रन से जीत मिली थी।
पिच रिपोर्ट
यहां कि पिच काली और लाल मिट्टी को मिलाकर बनाई गई है। शुरुआत में पेसर्स को मदद मिलती है। अच्छा बाउंस भी मिलता है। मैच आगे बढ़ने के साथ यह पिच बैटर्स के फेवर में होने लगती है।
वेदर रिपोर्ट
Accuweather के मुताबिक, न्यू चंडीगढ़ में आज टेम्परेचर करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहने की पॉसिबिलिटी है। शहर में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं हल्की बारिश होने के भी हो सकती हैं।
राजस्थान रॉयल्स की पॉसिबल प्लेइंग-11:
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और ब्रिजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब: रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे।
गुजरात टाइटंस की पॉसिबल प्लेइंग-11:
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट सब: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और साई किशोर।
GT पिछला मैच हारकर और RR जीतकर आ रही
GT को क्वालिफायर 1 में RCB ने 92 रन से हराया। टीम की बैटिंग पूरी तरह फ्लॉप रही। वहीं RR ने एलिमिनेटर में SRH को 47 रन से हराया था। फिलहाल टीम का मोमेंटम अच्छा है। इस मैच में वैभव ने सिर्फ 29 बाल में 97 रन बनाए थे।
IPL क्वालिफायर-2 मैच थोड़ी देर में
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का क्वालिफायर-2 मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से खेलेगी।

