चेन्नई का इस IPL में सफर खत्म: गुजरात ने 89 रन से हराकर बाहर किया, 3 विकेट लेने वाले सिराज प्लेयर ऑफ द मैच
Published: Updated:
3 min read

CSK टीम के लिए यह डू आर डाई का मुकाबला था। यह टीम मैच हारने के बाद 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर रही। साथ ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 66वां मैच गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच गुरुवार (21 मई) को खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच को गुजरात टीम ने 89 रन से जीत लिया। इसी के साथ चेन्नई का इस IPL में सफर खत्म हो गया है। CSK टीम के 14 मैच में सिर्फ 12 ही पॉइंट्स रहे। दूसरी ओर गुजरात टीम 18 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। तीन विकेट लेने वाले पेसर मोहम्मद सिराज प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
चेन्नई टीम 140/10 (13.4 ओवर)
मैच में चेन्नई टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद गुजरात टीम ने 230 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में चेन्नई की टीम ने 13.4 ओवर में 140 रन बनाकर ऑलआउट हुई और मैच गंवा दिया।
चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने 17 बॉल पर 47 रन की पारी खेली। इसमें 4 सिक्स और 4 चौके लगाए। मैथ्यू शॉर्ट ने 24 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी 20 का आंकड़ा नहीं छू सका। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज, राशिद खान और कगिसो रबाडा ने 3-3 विकेट लिए।
गुजरात टीम 229/4
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टीम ने 4 विकेट पर 229 रन बनाए। ओपनर साई सुदर्शन ने 53 बॉल पर 84 रन की पारी खेली। इस दौरान 4 सिक्स और 7 चौके लगाए। कप्तान शुभमन गिल ने 37 बॉल पर 64 रन बनाए।
जोस बटलर ने 27 बॉल पर 57 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 4 सिक्स और 5 चौके लगाए। चेन्नई टीम के लिए मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कम्बोज ने 1-1 विकेट लिया।
चेन्नई टीम बाहर
CSK टीम के लिए यह करो या मरो का मुकाबला था। यह टीम मैच हारने के बाद 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर रही। साथ ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।
दूसरी ओर गुजरात की टीम है, जो प्लेऑफ में पहले ही एंट्री कर चुकी है। इस टीम ने 14 मैच खेले और 9 जीते हैं। 5 में उसे हार मिली। गुजरात टीम यह मैच जीतकर टॉप-2 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।
GT Vs CSK हेड-टू-हेड
कुल मैच: 10
गुजरात जीती: 6
चेन्नई जीती: 4
दोनों प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया और कुमार कुशाग्र।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवॉल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।
इम्पैक्ट सब: कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव और अमन खान।

