सबसे ज्यादा IPL प्लेऑफ मैच खेलने वाली 5 टीमें: चेन्नई टीम 26 मैच के साथ टॉप पर, MI दूसरे पर; RCB-KKR भी टॉप-5 में शामिल
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के हर सीजन में सभी टीम का पहला टारगेट प्लेऑफ में एंट्री और फिर खिताब जीतना होता है। इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का अलग ही रिकॉर्ड है। यह सबसे ज्यादा प्लेऑफ मैच खेलने वाली टॉप-2 टीम हैं। साथ ही दोनों ने सबसे ज्यादा बराबर 5-5 खिताब भी जीते हैं। आइए जानते हैं उन टॉप-5 टीमों के बारे में, जिन्होंने टूर्नामेंट के हिस्ट्री में सबसे ज्यादा प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं...
चेन्नई सुपर किंग्स – 26 मैच

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) IPL हिस्ट्री की सबसे सफल टीमों में शामिल है। टीम अब तक 26 प्लेऑफ मैच खेल चुकी है। लगातार प्लेऑफ में पहुंचने की कैपेबिलिटी ने CSK को लीग की सबसे स्ट्रांग फ्रेंचाइजी बनाया है। MS धोनी की कप्तानी में टीम ने 5 बार खिताब (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) जीते हैं।
मुंबई इंडियंस – 22 मैच

मुंबई इंडियंस (MI) ने अब तक 22 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं। 5 बार की चैंपियन टीम ने कई बार प्रेशर वाले मैच में अच्छी परफॉर्मेंस की। खुद को सबसे सफल टीमों में शामिल किया। MI ने ये सभी खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में अपने नाम किए थे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 17 मैच

RCB ने IPL हिस्ट्री में 17 प्लेऑफ मैच खेले हैं। हालांकि यह टीम एक ही बार खिताब जीत सकी है। उसने 2025 में टाइटल अपने नाम किया था। टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर यह टाइटल जीता था।
कोलकाता नाइट राइडर्स – 15 मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 15 प्लेऑफ मुकाबले खेल चुकी है। KKR ने अपने इतिहास में कई बड़े नॉकआउट मैच जीते और 3 बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा किया। KKR ने 2012, 2014 और 2024 में IPLका खिताब अपने नाम किया है।
सनराइजर्स हैदराबाद – 14 मैच

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL प्लेऑफ में 14 मैच खेले हैं। टीम का सबसे यादगार सीजन 2016 रहा। इस सीजन SRH ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी में टाइटल जीता था। टीम ने फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) को हराकर अपना पहला और अकेला टाइटल जीता था।

