RCB का 5वां और GT का तीसरा फाइनल: अहमदाबाद में बारिश की आशंका 1%, तापमान 41 डिग्री; पॉसिबल 11, पिच रिपोर्ट और बाकी सबकुछ
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का फाइनल आज (31 मई) ही खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच होगा। यह फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा।
यह बेंगलुरु टीम का 5वां और गुजरात का तीसरा फाइनल है। खास बात यह है कि दोनों ही टीमों ने अब तक 1-1 बार ही खिताब जीता है। अब यह फाइनल जीतने वाली टीम दूसरी बार खिताब जीतेगी।

RCB ने 5 में से 3 मैच जीते
यदि दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मुकाबलों की बात की जाए तो इसमें बेंगलुरु टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। इस टीम ने 5 में से 3 मैच जीते और 2 में गुजरात को जीत मिली। ओवरऑल दोनों टीम के बीच अब तक 9 मैच हुए, जिसमें से RCB ने 5 और GT 4 मैच जीते।
मौसम का मिजाज
Accuweather के मुताबिक, अहमदाबाद में रविवार को मौसम काफी गर्म रहेगा। यह अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की आशंका 1% है, यानी मौसम साफ रहेगा।

पिच रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो IPL 2026 का फाइनल काली मिट्टी की पिच पर होगा। यह एक बैलेंस्ड पिच है। नई बॉल से पेसर्स को उछाल और एक जैसी रफ्तार मिलेगी। यहां हाइ-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
यहां ओस एक बड़ा फैक्टर रहेगी। ऐसे में बाद में बैटिंग करने वाली टीम को फायदा होगा। दूसरी पारी में बॉलर्स को खासकर स्पिनर्स को काफी स्ट्रगल करना पड़ सकता है।
कहां लाइव देख सकते हैं
इस IPL 2026 के फाइनल को टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं। जबकि मोबाइल यूजर्स इस फाइनल को जियोहोटस्टार पर अपनी पसंदीदा भाषा की कमेंट्री के साथ LIVE देख सकते हैं।

दोनों पॉसिबल प्लेइंग-11
बेंगलुरु टीम: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम डार।
इम्पैक्ट सब: रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह और जॉर्डन कॉक्स।
गुजरात टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और अरशद खान।

