RCB लगातार दूसरी बार IPL चैम्पियन: फाइनल में गुजरात को 5 विकेट से हराया; कोहली प्लेयर ऑफ द मैच, वैभव को ऑरेंज कैप
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीत लिया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का फाइनल रविवार (31 मई) को खेला गया, जिसमें RCB ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 18 ओवर में 5 विकेट से शिकस्त दी। यह फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ, जिसमें विराट कोहली ने नॉटआउट फिफ्टी लगाकर मैच फिनिश किया। उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद गुजरात टीम ने 156 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में RCB ने 5 विकेट गंवाकर 18 ओवर में 161 रन बनाकर मैच और खिताब अपने नाम किया।
RCB को बतौर प्राइज मनी 20 करोड़ रुपए मिले
खिताब जीतने वाली टीम RCB को बतौर प्राइज मनी 20 करोड़ रुपए का चेक मिला। कप्तान रजत पाटीदार ने यह चेक लिया। रनरअप गुजरात टीम को 12.50 करोड़ रुपए मिले। यह चेक कप्तान शुभमन गिल ने लिया।
वैभव मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर

वैभव को ऑरेंज कैप
इस पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप अपने नाम की। राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर ने इस सीजन में 16 मैच खेले, जिसमें 776 रन बनाए। इसमें एक सेंचुरी और 5 फिफ्टी शामिल हैं।

रबाडा को पर्पल कैप
गुजरात टीम के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इस सीजन में 17 मैच खेलकर सबसे ज्यादा 29 विकेट लिए। इस तरह उन्होंने पर्पल कैप अपने नाम कर ली।

लगातार 2 खिताब जीतने वाली तीसरी टीम
बेंगलुरु टीम अब IPL में लगातार दो बार खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले यह उपलब्धि चेन्नई सुपर किंग्स (2010 और 2011) और मुंबई इंडियंस (2019 और 2020) ने हासिल की थी।
RCB ने 5 विकेट से मैच और खिताब जीता
156 रन के टारगेट के जवाब में RCB ने 5 विकेट गंवाकर 18 ओवर में 161 रन बनाकर मैच और खिताब अपने नाम किया। विराट कोहली ने 42 बॉल पर 75 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान 3 सिक्स और 9 चौके लगाए।
वेंकटेश अय्यर ने 16 बॉल पर 32 रन बनाए। आखिर में टिम डेविड ने 17 बॉल पर 24 और जितेश शर्मा ने 11 बॉल पर नाबाद 14 रन बनाए। गुजरात के लिए राशिद खान ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अरशद खान ने 1-1 विकेट लिया।

5वां विकेट, टिम डेविड आउट
बेंगलुरु टीम ने 132 के स्कोर पर 5वां विकेट गंवाया। टिम डेविड 17 बॉल पर 24 रन बनाकर आउट हुए। अरशद खान ने यह विकेट लिया।
कोहली की 25 बॉल पर फिफ्टी
विराट कोहली ने 25 बॉल पर फिफ्टी लगाई है। यह लीग में उनकी सबसे फास्ट फिफ्टी है। कोहली ने इस पारी में 2 सिक्स और 7 चौके लगाए।
चौथा विकेट, क्रुणाल आउट
स्पिनर राशिद खान ने एक ही ओवर में पाटीदार के बाद क्रुणाल पंड्या को भी पवेलियन भेजा। पंड्या 2 बॉल खेलकर 1 रन ही बना सके। राशिद ने पंड्या को LBW किया।
तीसरा विकेट, पाटीदार आउट
89 के स्कोर पर RCB ने तीसरा विकेट भी गंवा दिया। इस बार कप्तान रजत पाटीदार 13 बॉल पर 15 रन बनाकर आउट हुए। स्पिनर राशिद खान की बॉल पर कगिसो रबाडा ने बाउंड्री पर कैच लिया।
दूसरा विकेट, पडिक्कल आउट
बेंगलुरु टीम एक रन ही और बना पाई थी कि दूसरा विकेट भी गंवा दिया। देवदत्त पडिक्कल 4 बॉल खेलकर 1 रन बना सके और अरशद खान के हाथों कैच आउट हुए। यह विकेट कगिसो रबाडा को मिला।
पहला विकेट, वेंकटेश आउट
बेंगलुरु टीम ने 62 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। वेंकटेश अय्यर 16 बॉल पर 32 रन बनाकर आउट हुए। सिराज की बॉल पर रबाडा ने कैच लिया।
RCB बगैर विकेट 50 पार
बेंगलुरु टीम 21 बॉल पर फिफ्टी का स्कोर पार किया। टीम ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 55 रन बनाए। विराट कोहली 28 और वेंकटेश अय्यर 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
RCB की बैटिंग शुरू, कोहली-वेंकटेश क्रीज पर
बेंगलुरु टीम की बैटिंग शुरू हुई। विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला। गुजरात के लिए पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने किया, जिसमें 5 रन बने।
इनिंग ब्रेक में कैलाश की परफॉर्मेंस
फाइनल के दौरान इनिंग ब्रेक में सिंगर कैलाश खेर ने परफॉर्मेंस दी। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत शिव तांडव से की। इसके बाद उन्होंने कई अन्य गानों पर भी शानदार परफॉर्मेंस दी और पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया।
गुजरात टीम 155/8, सुंदर की फिफ्टी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने 26 रन पर 2 विकेट गंवाए थे। तीसरा विकेट 55 रन पर गिरा था। लड़खड़ाते हुए टीम ने 8 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने 37 बॉल पर नाबाद 50 रन की पारी खेली।
निशांत सिंधु ने 18 बॉल पर 20 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बैटर 20 का आंकड़ा नहीं छू सका। बेंगलुरु टीम के लिए रसिक सलाम ने 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड को 2-2 विकेट मिले।

8वां विकेट, राशिद आउट
151 रन पर गुजरात टीम को 8वां झटका लगा। रसिक सलाम की बॉल पर राशिद खान कैच आउट। उन्होंने 3 बॉल पर 7 रन बनाए।
तेवतिया भी आउट
115 के स्कोर पर गुजरात टीम ने छठवां विकेट गंवाया। राहुल तेवतिया 5 बॉल पर 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रसिक सलाम की बॉल पर पाटीदार ने उनका कैच लिया।
तीसरा विकेट, सिंधु आउट
55 के स्कोर पर गुजरात टीम ने तीसरा विकेट भी गंवा दिया। निशांत सिंधु 18 बॉल पर 20 रन बनाकर कैच आउट हुए। रसिक सलाम की बॉल पर पडिक्कल ने उनका कैच लिया।
GT टीम पावरप्ले में 45/2
गुजरात टीम ने खराब शुरुआत के बाद पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 5 और निशांत सिंधु 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
दूसरा विकेट, सुदर्शन आउट
गुजरात टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने 26 रन पर दूसरा विकेट भी गंवा दिया। साई सुदर्शन 12 बॉल पर 12 रन बनाकर विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट हुए। यह विकेट भुवनेश्वर कुमार को मिला।
पहला विकेट, गिल आउट
गुजरात टीम ने पहला विकेट 22 के स्कोर पर गंवाया। कप्तान शुभमन गिल 8 बॉल पर 10 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड की बॉल पर रजत पाटीदार ने उनका कैच लिया।
गिल और सुदर्शन क्रीज पर
गुजरात टीम की बैटिंग शुरू हो गई है। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला है। पहला ओवर जैकब डफी ने किया, जिसमें 13 रन दिए।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और साई किशोर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी और रसिख सलाम।
इम्पैक्ट सब: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह और जॉर्डन कॉक्स।
RCB ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी
मैच में बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदर ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। उन्होंने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। गुजरात की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ है।
RCB ने 5 में से 3 मैच जीते
यदि दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मुकाबलों की बात की जाए तो इसमें बेंगलुरु टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। इस टीम ने 5 में से 3 मैच जीते और 2 में गुजरात को जीत मिली। ओवरऑल दोनों टीम के बीच अब तक 9 मैच हुए, जिसमें से RCB ने 5 और GT 4 मैच जीते।
कहां लाइव देख सकते हैं
इस IPL 2026 के फाइनल को टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं। जबकि मोबाइल यूजर्स इस फाइनल को जियोहोटस्टार पर अपनी पसंदीदा भाषा की कमेंट्री के साथ LIVE देख सकते हैं।
पिच रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो IPL 2026 का फाइनल काली मिट्टी की पिच पर होगा। यह एक बैलेंस्ड पिच है। नई बॉल से पेसर्स को उछाल और एक जैसी रफ्तार मिलेगी। यहां हाइ-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
यहां ओस एक बड़ा फैक्टर रहेगी। ऐसे में बाद में बैटिंग करने वाली टीम को फायदा होगा। दूसरी पारी में बॉलर्स को खासकर स्पिनर्स को काफी स्ट्रगल करना पड़ सकता है।
मौसम का मिजाज
Accuweather के मुताबिक, अहमदाबाद में रविवार को मौसम काफी गर्म रहेगा। यह अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की आशंका 1% है, यानी मौसम साफ रहेगा।
बेंगलुरु की पॉसिबल प्लेइंग-11:
वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम डार।
इम्पैक्ट सब: रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह और जॉर्डन कॉक्स।
गुजरात की पॉसिबल प्लेइंग-11:
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और अरशद खान।
RCB ने ही पिछला खिताब भी जीता था
यह बेंगलुरु टीम का 5वां और गुजरात का तीसरा फाइनल है। खास बात यह है कि दोनों ही टीमों ने अब तक 1-1 बार ही खिताब जीता है। अब यह फाइनल जीतने वाली टीम दूसरी बार खिताब जीतेगी।
IPL 2026 फाइनल थोड़ी देर में
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जा रहा है। यह फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। इसके लिए टॉस थोड़ी देर में होगा।

