IPL 2026 में व्यूअरशिप घट रही: TV रेटिंग में 18.8% की गिरावट, एवरेज व्यूअरशिप भी 26% कम; 3 बड़े पॉइंट्स में जानिए वजह
Published:
2 min read

( फोटो क्रेडिट -AI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन के दौरान व्यूअरशिप में गिरावट देखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट के पहले हाफ में TV रेटिंग में 18.8% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं एवरेज व्यूअरशिप भी 26% तक कम रही। IPL वर्ल्ड की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाती है।
इस सीजन में दर्शकों की दिलचस्पी पहले जैसी नहीं दिख रही। इसके पीछे की 3 बड़ी वजहें सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं...
फैंटेसी गेमिंग बैन
भारत सरकार ने 2025 में रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगा दिया था। इसके बाद ड्रीम11 और My11Circle जैसे बड़े प्लेटफॉर्म बंद हो गए। ये कंपनियां IPL और इंडियन क्रिकेट में बड़ा पैसा लगाती थीं। काफी लोग IPL मैच इसलिए भी देखते थे ताकि फैंटेसी टीम बनाकर पैसे जीत सकें। अब इन प्लेटफॉर्म्स के बंद होने के बाद कई लोगों का इंटरेस्ट खत्म सा हो गया है।

लंबा IPL सीजन
पहले IPL में 8 टीमें थीं और कुल 60 मैच खेले जाते थे। अब 10 टीमें होने के कारण टूर्नामेंट में 74 मैच हो रहे हैं। लगातार 2 महीने तक क्रिकेट देखने से दर्शक भी ऊब से गए हैं। खासकर अप्रैल के बीच वाले फेज में कई फैन्स मैच मिस करने लगे हैं। दूसरी टी20 लीग और ICC टूर्नामेंट इतने लंबे नहीं चलते।
बैटर्स का दबदबा
IPL में पिछले कुछ साल से बैटर्स का दबदबा नजर आ रहा है। अब 200 रन का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाता। कई बार 230 से ज्यादा रन आसानी से चेज हो रहे हैं। छोटी बाउंड्री की वजह से बॉलर्स भी प्रेशर में दिखाई दे रहे हैं। पहले 180 रन बड़ा स्कोर माना जाता था। अब मैच एकतरफा लगने लगे हैं। इससे रोमांच कम महसूस हो रहा है।
BCCI के लिए टेंशन
IPL अभी भी दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग है। लगातार घटती व्यूअरशिप BCCI के लिए टेंशन क्रिएट कर रही है।


