KKR की लगातार चौथी जीत: दिल्ली को 14.2 ओवर में 8 विकेट से हराया, फिन एलेन की नॉटआउट सेंचुरी
Published: Updated:
3 min read

KKR के ओपनर फिन एलेन ने 47 बॉल पर नाबाद 100 रन बनाए। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 51वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच शुक्रवार (8 मई) को खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मैच को KKR ने 14.2 ओवर में ही 8 विकेट से जीत लिया। ओपनर फिन एलेन ने नॉटआउट सेंचुरी लगाई। उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कोलकाता टीम की यह लगातार चौथी जीत है।
मैच में कोलकाता टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद दिल्ली ने 143 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में कोलकाता ने 2 विकेट पर 14.2 ओवर में 147 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
फिन एलेन ने सिक्स मारकर सेंचुरी लगाई
जब KKR टीम को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे, तब फिन एलेन को सेंचुरी के लिए 6 रन चाहिए थे। तब एलेन ने सिक्स लगाकर टीम को जिताया और सेंचुरी भी पूरी की। एलेन ने 47 बॉल पर नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने 10 सिक्स और 5 चौके लगाए।
कैमरन ग्रीन 27 बॉल पर 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। दिल्ली टीम की ओर से कप्तान अक्षर पटेल ही एक विकेट ले सके। अजिंक्य रहाणे 13 रन बनाकर रनआउट हुए थे।
KKR टीम 142/8, निसंका की फिफ्टी
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली की टीम ने 8 विकेट गंवाकर 142 रन बनाए। ओपनर पथुम निसंका ने 29 बॉल पर 50 रन की पारी खेली। इस दौरान 3 सिक्स और 5 चौके लगाए। आशुतोष शर्मा ने 28 बॉल पर 39 रन की पारी खेली। इसमें 3 सिक्स और 3 ही चौके लगाए।
ओपनर केएल राहुल ने 14 बॉल पर 23 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं छू सका। कोलकाता के लिए अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट लिए। वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और कैमरन ग्रीन को 1-1 सफलता मिली।
कोलकाता जीत के साथ 7वें नंबर पर
मैच से पहले दिल्ली टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर थी, लेकिन हार के बाद 8वें नंबर पर पहुंच गई है। इसने 11 में से सिर्फ 4 मैच जीते और 7 हारे हैं। इस टीम के अभी 8 ही पॉइंट हैं। दूसरी ओर KKR है, जिसने अब तक 10 में से 4 मैच जीते और 5 हारे हैं। एक मैच बेनतीजा रहा था। ऐसे में कोलकाता टीम 9 पॉइंट्स के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गई है।
DC Vs KKR हेड-टू-हेड
कुल मैच: 36
दिल्ली ने जीते: 15
कोलकाता ने जीते: 20
बेनतीजा: 1
दोनों प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट सब: रमनदीप सिंह, फिन एलेन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी और टिम सीफर्ट।
दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसंका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट सब: करुण नायर, कुलदीप यादव, टी नटराजन, अभिषेक पोरेल और डेविड मिलर।

